रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) शमशेरा फिल्म को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से बिजी हैं। फिल्म प्रमोशन के दरम्यान रणवीर कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।
रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कहा कि उनके पापा ऋषि कपूर ने उन्हें एक उन्हें सलाह दी थी कि ऐसी फिल्में कभी न करना जिसमें धोती पहनना पड़े। रणवीर बताते हैं कि उनके पापा का मानना था कि ऐसी फिल्में नहीं चलती हैं। लिहाजा इन्हें करने का कोई फायदा नहीं है।
बताते चले कि रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शमशेरा फिल्म इसी माह रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर कपूर का डबल रोल देखने को मिलेगा। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त व वाणी कपूर जैसे प्रमुख कलाकार नजर आएंगे। वाणी एवं रणवीर कपूर शमशेरा फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब रणवीर कपूर एवं वाणी कपूर एकसाथ पर्दे पर नजर आएंगे। शमशेरा फिल्म के लिए रणवीर कपूर एवं वाणी कपूर ने हाल ही में कुछ रोमेंटिक तस्वीरें साथ में खिंचवाई थी।
जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई थी। वायरल हुई इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर ने आलिया भट्ट को याद किया था। एक यूजर ने वाणी कपूर को यहां तक हिदायत दे डाली थी कि रणवीर (Ranbir Kapoor) के साथ ज्यादा रोमेंटिक मत होना, वरना आलिया भट्ट आपको बहुत मारेंगी। फिलहाल रणवीर व वाणी की आगामी फिल्म शमशेरा का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Also Read- रीवा नगर निगम चुनाव : EVM में कैद हुआ 13 महापौर, 838 पार्षद उम्मीदवारों का भाग्य
Also Read- रीवा से बिलासपुर के लिए आज से दोबारा होगी ट्रेन रवाना ट्रेन, 6 मई से थी बंद