Ranbir Kapoor के घर आज दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। इसके पीछे क्या वजह है जानिए।
रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए यह साल बेहद शानदार रहा है। क्योंकि इसी साल उन्हें अपनी दुल्हनिया भट्ट मिली हैं। अब रणवीर कपूर पापा भी बनने वाले हैं। निजी जिंदगी के अलावा रणवीर कपूर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की हाल ही में ब्रम्हास्त्र फिल्म रिलीज हुई।
जिसमें रणवीर (Ranbir Kapoor)के अभिनय को खूब पसंद किया गया है। आज जब रणवीर कपूर अपना 40वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। तो इस मौके पर देश के सबसे रईस अम्बानी खानदान सहित बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें बधाईयां दे रहे है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर में आज सेलेब्स का तांता लगा हुआ है। सभी रणवीर कपूर को जन्मदिन की बधाईयां देने पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो अब तक रणवीर कपूर के घर जो सेलेब्स पहुंचते हैं उनमें आकाश अम्बानी, करण जौहर, अयान मुखर्जी, खुशी कपूर सहित कई अन्य सितारे शामिल हैं।
बात करें रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor)के निजी जिंदगी की तो उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म सवारियां से अपने करियर की शुरूआत की थी। पहली फिल्म रणवीर की बुरी तरह से फ्लाफ साबित हुई थी। लेकिन बचना ए हसीनो फिल्म से रणवीर कपूर बॉक्स ऑफिस में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। रिपोर्ट की माने तो रणवीर कपूर के अभिनय करियर की पहली फीस 250 रूपए थी। जो अब करोड़ों में बदल गई है।
इन चीजों के शौकीन है रणवीर कपूर
रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के बेहद शौकीन अभिनेताओं में से हैं। वह फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट की माने तो रणवीर को घड़ियों का बेहद शौक है।

उनके पास कई वॉचेस है। रणवीर कपूर के पास करीब 50 लाख की घड़ियां है। इन सबके अलावा रणवीर कपूर गाड़ियों का भी बेहद शौक रखते हैं। अभिनेता के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
Also Read- Chunky Pandey की वजह से आज भी कुंवारी है एकता कपूर, बर्थडे पर पोस्ट शेयर कह दी दिल की बात