आलिया भट्ट (Alia Bhatt) व रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बीते 14 अप्रैल को धूमधाम से शादी की। इस दौरान दोनों सितारे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई। तस्वीरों में रणवीर आलिया भट्ट को किस करते हुए नजर आए। लेकिन अब कुछ तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया में सुर्खियों में हैं। जिसमें रणवीर कपूर आलिया भट्ट के सामने उनकी सहेली को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आते ही फैंस रणवीर को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रणवीर के फैंस आलिया की सहेली को रणवीर द्वारा किस करता देख तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
दरअसल वायरल हो रही तस्वीर में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की सहेली तान्या को किस कर रहे हैं। तस्वीर में आलिया भी पोज देती साथ नजर आ रही हैं। लेकिन इस किसिंग से आलिया को कोई परहेज नहीं हैं। लेकिन तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई तो रणवीर के इस किस से फैंस ने काफी ऐतराज जताया। फैंस ने तस्वीर में कमेंट के माध्यम से तरह-तरह के सवाल उठाए।

एक फैंस ने लिखा कि रणबीर (Ranbir Kapoor) आलिया (Alia Bhatt) की सहेली को किस क्यों कर रहे हैं। तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि रणबीर अपने आसपास हर किसी को किस करने लगते हैं। बताते चले कि रणबीर कपूर व आलिया भट्ट की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिसमें रणवीर कपूर आलिया को किस करते दिखाई दे रहे हैं। अब एक तस्वीर में वह आलिया की फ्रेंड तान्या को किस कर रहे हैं। इस पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। यह तस्वीर विरल भैयानी के पेज पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, इस व्यक्ति को हर किसी को किस करने की आदत सी हो गई है। तो वहीं एक और ने लिखा है, इसके साइड में खड़े होने वाला ही नहीं है। एक फॉलोअर का कमेंट है कि बेस्टी आलिया की किस रणबीर कर रहा है।
तो एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) जितने पैशन से आलिया की सहेली को किस कर रहे हैं तो उतना तो वह आलिया को किस नहीं करते हैं। निगेटिव कमेंट के अलावा कई यूजर ने रणवीर का सपोर्ट भी कमेंट् के माध्यम से किया है। यूजर ने लिखा कि कमेंट करने वाले हर किसी के दिमाग में गटर है।
बताते चले कि रणवीर (Ranbir Kapoor) एवं आलिया (Alia Bhatt) की शादी की तस्वीरें पहले से ही काफी चर्चा में हैं। तस्वीर में आलिया एवं रणवीर की प्यारी कमेस्ट्री देखने को मिली। ज्ञात हो कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लंबी डेटिंग के बाद 14 अप्रैल को शादी की है। शादी के बाद रणबीर कपूर काम पर लौट चुके हैं। तो वहीं आलिया भट्ट भी कलीना एयरपोर्ट नजर आई थी। आलिया की इस तस्वीर को लेकर माना जा रहा है कि दोनों शादी के बाद अपनी फिल्म के शूट पर निकल चुकी हैं।
Also Read- अभिनय के लिए बेताब करिश्मा कपूर, इस वेब सिरीज में जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगी एक्ट्रेस