राजकुमार राव (Rajkummar Rao) आज सिने जगत में खुद को स्थापित कर चुके हैं। लेकिन कभी वह पाई-पाई के लिए मोहताज हुआ करते थें। संघर्ष के दिनों उन्होंने कई बार अपना बिस्किट खाकर पेट भरते थे। लेकिन आज राजकुमार बॉलीवुड के फेमश एक्टर हैं। राजकुमार ने यह सब मुकाम अपनी लगन व कड़ी मेहनत से हासिल किया है। एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार ने बताया कि शुरूआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

फिल्मों के लिए जहां भी ऑडीशन होता वह देने के लिए पहुंच जाते थे। लेकिन उनकी पर्सनाल्टी की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था। तमाम तरह की असफलताओं के बावजूद राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने यह तय कर लिया था कि उन्हें चाहे कितनी भी रिजेक्शन क्यों न मिले, लेकिन वह बॉलीवुड में खुद को स्थापित करके ही दम लेंगे। हुआ भी कुछ ऐसा। राजकुमार राव अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हो चुके हैं। वह अब तक दर्जनों से भी ज्यादा फिल्में बॉलीवुड में दे चुके हैं।
कभी दो वक्त खाने को थे मोहताज
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं। जब वह बॉलीवुड में काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तब उन्हें दो वक्त का ठीक से खाना नसीब नहीं होता था। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को इंडस्ट्री में न सिर्फ स्थापित किया बल्कि उन्होंने बेहतरीन अदकारी से लोगों को दीवाना भी बनाया।
राजकुमार राव अब सिने जगत के ऐसे अभिनेता है। जिनका नाम शायद ही कोई न जानता हो। बीते कुछ समय से राजकुमार की सभी फिल्में हिट जा रही हैं। राजकुमार (Rajkummar Rao) के निजी जिंदगी की बात करें तो वह ज्यादा अमीर घराने से तल्लुक नहीं रखते हैं। और न ही बॉलीवुड में उनका कोई गॉडफादर था। वह आज जो भी खुद की मेहनत की बदौलत हैं। राजकुमार राव ने जीवन में कितना संघर्ष किया है और मुश्किल समय देखा है, यह वहीं जानते हैं। तमाम समस्याओं का सामना करते हुए राजकुमार की आज फैंस फालोइंग करोड़ों में हैं। आज वह अपनी मेहनत से नाम, पैसा व शोहरत सबकुछ हासिल कर चुके हैं। ऐसे चलिए जानते हैं कि वह अकेले कितनी करोड़ सम्पत्ति के मालिक हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो राजकुमार राव (Rajkummar Rao) वर्तमान समय में करीब 60 करोड़ सम्पत्ति के मालिक हैं। जिसकी वजह से आज वह लग्जरी लाइफ जीते हैं। राजकुमार के पास आज फिल्मों की कमी नहीं हैं। फिल्मों के अलावा वह कई ब्राण्ड का प्रमोशन करके लाखों रूपए की कमाई करते हैं। राजकुमार राव के पास आज कई शानदार गाड़ियां हैं। जिसमें मर्शडीज, ऑडी जैसी गाड़ियां शामिल है। जिनकी कीमत करोड़ों रूपए हैं। राजकुमार राव हाल ही में बधाई दो फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेंडनेकर थी। इस फिल्म में राजकुमार के अभिनय को खूब पसंद किया गया था।