प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं। प्रियंका की पॉपुलरटी अब देश तक ही नहीं सीमित रही। बल्कि वह एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा एक बच्ची की मां बनी। जिसके बाद वह जमकर सुख्रियों में रही। शादी के 3 साल बाद पैरेंट्स बने निक व प्रियंका ने यह खुशखबरी अपने फैंस के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किए।

हालांकि प्रियंका (Priyanka Chopra) किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक समय वह अपनी किताब अनफिनिशड को लेकर जमकर सुर्खियों में रही थी। इस किताब में प्रियंका ने अपने जीवन से जुड़ी तमाम बातों का जिक्र किया है। किताब में प्रियंका ने यह भी बताया है कि कैसे वह नाबालिग उम्र में एक विदेशी लड़के के इश्क में पड़ गई थी। जब एक बार वह लड़का उनके घर आया हुआ था। तब उनकी मौसी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद फिर क्या हुआ चलिए जानते हैं।

दरअसल यह बात उन दिनों की है जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 10वीं क्लास में थी। वह अपने रिश्तेदारों के यहां अमेरिका पढ़ाई करने गई हुई थी। इस दौरान वह बॉब नाम के लड़के के इश्क में पड़ गई। जब घर में कोई नहीं रहता था तो प्रियंका बॉब को घर बुला लेती थी। एक दिन प्रियंका बॉब के हाथों में हाथ डाले हुए घर में बैठकर टीवी देख रही थी। तभी उनकी नजर मौसी पर पड़ी। जो उनकी तरफ ही आ रही थी। लिहाजा आनन-फानन में प्रियंका ने बॉब को आलमारी में छिपा दिया, और खुद किताब लेकर पढ़ने लगी।
प्रियंका (Priyanka Chopra) अपनी किताब में लिखती है कि मैंने बॉब को कहा कि जब तक मौसी को मैं किराने की दुकान नहीं भेज देती तब तक तुम छिपे रहना। किरण मौसी प्रियंका के कमरे में पहुंची और कमरे को गौर से देखने लगी। थोड़ी देर में मौसी अलमारी के समीप पहुंची और बोली खोलो इसे। मौसी की जुबां से यह बात सुनकर प्रियंका पैरों तले जमीन खिसक गई। मैंने पूछा क्या खोलूं। मौसी बोली आलमारी खोलो। मैं पहले थोड़ा घबराई, लेकिन मौसी की आंखों में गुस्सा देखकर मैंने आलमारी खोल दी। जिससे बॉब बाहर निकला। यह सब देखकर मौसी दंग रह गई। वह गुस्से में पहले तो मुझे जमकर डांट लगाई, फिर मेरी मॉम को कॉल किया।
मां से मौसी ने बोला यकीन हो रहा है कि इसने मुझसे झूठ बोला। इसकी आलमारी से एक लड़का निकला है। प्रियंका (Priyanka Chopra) बताती है कि इसके बाद उन पर काफी सख्ती रखी गई। उन्होंने बॉब से दूरिया बना ली। अमेरिका में रहकर उन्होंने कुछ दिनों तक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह सीधे अपने देश अपने घर आ गई। भारत लौटकर प्रियंका ने मिस इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट में न सिर्फ भाग लिया बल्कि उसकी विनर भी बनी।