Akshay Kumar के साथ यह फिल्म करके फफक-फफककर रो पड़ी थी Priyanka Chopra, इस बात का लगा था गहरा दुख

Akshay Kumar के साथ यह फिल्म करके फफक-फफककर रो पड़ी थी Priyanka Chopra, इस बात का लगा था गहरा दुख

Priyanka Chopra wept bitterly after doing this film with Akshay Kumar, felt deeply saddened by this

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब बॉलीवुड फिल्मों तक ही सीमित नहीं रही हैं। वह हॉलीवुड में भी नित रोज नए-नए आयामों को छू रही हैं। प्रियंका ने अपने करियर में बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है। अभिनेत्री के करियर की आज ऐसी ही एक फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसके करने के बाद वह फफक-फफक कर रो पड़ी थी।

Akshay Kumar के साथ यह फिल्म करके फफक-फफककर रो पड़ी थी Priyanka Chopra, इस बात का लगा था गहरा दुख

मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर निर्माता निर्देशक सुनील दर्शन ने कई फिल्में बनाई। जिसमें से एक फिल्म थी ऐतराज। एक इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने खुलासा किया था कि इस फिल्म को करने के बाद प्रियंका फफक-फफक कर रो पड़ी थी। दरअसल प्रियंका ने इस फिल्म में एक लेडी विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में प्रियंका के अलावा अमरीश पुरी, अक्षय कुमार व करीना कपूर जैसे स्टार्स थे।

इस वजह से लगी थी रोने

सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया कि ऐतराज फिल्म के लिए जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को बतौर लेडी विलेन कास्ट किया गया तो वह रोने लग गई थी। सुनील बताते है कि प्रियंका एवं अक्षय दोनों में से कोई इस फिल्म को नहीं करना चाहते थे। लेकिन मैंने अपनी बॉन्डिंग का उपयोग करके यह देखना चाहता था कि यह फिल्म को करेंगे या नहीं। अक्षय के पास उस दरम्यान पैसों की कमी थी। जिस पर मैंने कहा कि थोड़ा कम व ज्यादा पैसे मायने नहीं रखता है, प्रोजेक्ट के बारे में सोचो।

इस बात से दुखी थी प्रियंका

सुनील दर्शन बताते है कि प्रियंका (Priyanka Chopra) इस बात से दुखी थी कि उन्हें एक वैंप भूमिका के लिए संपर्क किया गया। इस बात को लेकर वह बेहद परेशान थी। इस बात से वह रोई और घर जाकर सो गई। मैंने प्रियंका से कहा कि जब तुम जगना तो मेरे ऑफिस आना। फिर मैंने उस रोल के महत्व को उन्हें समझाया। यह रोल करने उन पर दवाब डाला। जिसके बाद प्रियंका ने इस काम को बड़े ही शानदार ढंग से किया। बताते चले कि ऐतराज फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Also Read- Karan Johar इस बड़े अभिनेता की पत्नी से कभी करना चाहते थे शादी, ऐसे किया खुलासा

also Read- Jaanwar फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं बल्कि सनी देओल थे मेकर्स की पहली पसंद, खिलाड़ी कुमार की रातोंरात फिल्म ने बदल दी थी किस्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *