प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की गिनती आज ग्लोबल स्टार में होती है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। प्रियंका को दुनियाभर में जानने वाले सबसे ज्यादा लोग हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में साफ किया था जब वह किसी चीज को करने का ठान लेती है तो उन पर एक जुनून सवार हो जाता है।
जिसके बाद वह उसे करके ही दम लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं। जो समय-समय पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आज प्रियंका चोपड़ा ऐसा ही किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जो अभिषेक बच्चन से जुड़ा हुआ है।

दरअसल 2006 में सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि ब्लफमास्टर फिल्म की शूटिंग के दरम्यान अभिषेक बच्चन ने उनके साथ ऐसा मजाक कर दिया था। जिससे वह बेहद परेशान हो उठी थी। तभी उन्होंने यह ठान लिया था कि वह अभिषेक से इसका बदला लेकर ही दम लेंगी।
प्रियंका ने कर दी अभिषेक की हालत खराब
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंटरव्यू में बताया कि ब्लफमास्टर के सेट पर अभिषेक बच्चन ने उन्हें तंग करने के लिए फोन को छिपा लिया था। जिस वजह से बेहद परेशान हुई थी। घंटों फोन की तलाश करने के बाद उन्हें समझ में आय कि यह सब अभिषेक की हरकत है। प्रियंका बताती है कि अभिषेक ने उन्हें फोन चोरी से ले लिया और फिर उसे स्वीच ऑफ करके उस पर बैठ गए। मैं घंटों परेशान होती रही। प्रियंका बताती है कि अभिषेक ऐसा ज्यादा समय तक नहीं कर पाएं। क्योंकि जहां वह बैठे थे वहां से उन्हें उठकर शूटिंग के लिए जाना था।
ऐसे लिया प्रियंका ने बदला
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बताती है कि अभिषेक की हरकत से तंग आकर उन्होंने मन ही मन ठान लिया था कि वह इसका बदला लेकर रहेंगी। लिहाजा एक दिन सेट पर जल्दबाजी में अभिषेक अपना फोन ले जाना भूल गए। मेरी नजर उनके फोन पर पड़ी और मेरी शरारती दिमाग काम करना शुरू कर दिया। प्रियंका बताती है कि इस दरम्यान रीतेश देशमुख भी वहां मौजूद थे। मैंने उनकी ओर इशारा किया ..तो शुरू करें। रीतेश घबरा गए और वह मना करने लगे। लेकिन मुझे तो बदला लेना था।
प्रियंका ने अभिषेक के फोन से रानी किया मैसेज
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बताती है अभिषेक के फोन से मैने जो शरात थी वह बताने में मुझे शर्म आ रही हैं। सिमी ग्रेवाल के सवालों का जवाब देते हुए प्रियंका बताती है कि उन्होंने अभिषेक के फोन से रानी मुखर्जी को मैसेज कर दिया था कि तुम कहां हो, मैं तुम्हे बहुत मिस कर रहा हूं। क्या तुम मुझे पसंद करती हो। वगैरह वगैरह।
आगे प्रियंका (Priyanka Chopra) बताती है कि रानी को मैसेज करने के बाद मैं अभिषेक का फोन वैन में छोड़कर वहां से भाग निकली। जब रानी को यह मैसेज मिला तो उन्होंने रिप्लाई में मैसेज किया कि हाय एबी! तुम्हे क्या दिक्कत है। अभिषेक को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। उन्होंने रानी को फोन करके स्पष्ट किया है उन्होंने ऐसा कुछ नहीं लिखा है बल्कि किसी अन्य ने उनके फोन से इस तरह का मैसेज किया है।