बॉलीवुड अभिनेताओं के निधन की फेक खबरें कई बार सुर्खियां बटोर चुकी है। हाल ही में ऐसी खबरें एक बार फिर से सुर्खियों में रही। खबर यह थी कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा का निधन हो गया हैं। जिसके बाद अभिनेता के पास कॉल जाने लगे। जिस पर प्रेम चोपड़ा ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं। पता नहीं ऐसी खबरें कौन फैला रहा है।
सिने जगत के सितारों को चाहने वाले एक बड़ी संख्या में है।
जो अपने चहेते स्टार की हर खबरों पर नजर बनाए रखते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग भी है जो सितारों को लेकर गलत खबरें वायरल करते रहते हैं। जिनसे एक्टर्स को काफी परेशानी होती है। अब हाल ही में प्रेम चोपड़ा के निधन की खबर किसी ने फैला दी। जिसके बाद एक्टर कई कॉल आए। तब उन्होंने यह साफ किया है कि वह अभी जिंदा हैं। ऐसी खबरें कौन फैला रहा है इस पर भी अभिनेता ने हैरानी व्यक्त की।
बताते चले कि प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। बतौर विलेन प्रेम चोपड़ा ने सैकड़ों से ज्यादा फिल्में की हैं। आखिरी बार प्रेम चोपड़ा बंटी और बबली 2 फिल्म में नजर आए थे।
लेकिन आज अभिनेता समय परेशान हो उठे जब उनके परिजनों व दोस्तों के फोन आने लगे। वह अभिनेता का हाल-चाल पूछने लगे। ये सभी जानना चाह रहे थे कि प्रेम चोपड़ा जी क्या जिंदा है। अभिनेता को इन फोन के माध्यम से पता चला कि उनके निधन की खबर फैली हुई है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो ई-टाइम्स से बात करते हुए प्रेम चोपड़ा ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं। यह बेहद दुख बात है कि कुछ लोग मेरे मरने की झूठी खबर फैला रहे हैं। मेरे परिजनों एवं अजीजों को परेशान कर रहे हैं। मैं अभी हूं और फिट हूं।
जीतेन्द्र को लेकर भी फैली थी अफवाह
मीडिया रिपोर्ट की माने तो कुछ महीनों पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र को लेकर भी कुछ ऐसी खबरें फैली थी। जिससे अभिनेता व उनके परिजन परेशान हो उठे।