PS 1 Star Cast Fees : ऐश्वर्या राय मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन (Ponniyin Selvan) से लम्बे समय बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म की वह दूसरी सबसे महंगी स्टार हैं। तो फिल्म का सबसे महंगा स्टार कौन हैं चलिए जानते हैं।
साउथ के दिग्गज निर्माता निर्देशक मणित्नम के निर्देशन में बनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन (Ponniyin Selvan) 30 सितम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म के सभी स्टार कास्ट इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरशोर से किया जा रहा है।

ऐश्वर्या राय भी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इस बीच ऐश्वर्या द कपिल शर्मा शो फिल्म का प्रमोशन न जाने को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो पोन्नियन सेल्वन (Ponniyin Selvan) एक बिग बजट मूवी है। जिसमें साउथ सिनेमा के कई बड़े दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं किन सितारों ने कितनी फीस पोन्नियन सेल्वन फिल्म के लिए चार्ज की है।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय लम्बे समय बाद पोन्नियन सेल्वन फिल्म के जरिए पर्दे पर वापिसी करने जा रही हैं। रिपोर्ट की माने तो फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने मोटी रकम वसूली हैं। उन्होंने बतौर फीस 10 करोड़ रूपए चार्ज किए हैं।

प्रकाश राज
प्रकाश राज साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता है। जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से हिन्दी ऑडियंस का भी दिल जीता है। बॉलीवुड में प्रकाश राज कई फिल्में कर चुके हैं। अब वह पोन्नियन सेल्वन (Ponniyin Selvan) फिल्म में सुंदर चोर का किरदार प्ले करते हुए दिखेंगे। जिसके लिए उन्होंने 1 करोड़ रूपए बतौर फीस लिए हैं।
जयम रवि
जयम रवि साउथ सिनेमा के पॉपुलर अभिनेता हैं। उन्होंने पोन्नियन सेल्वन (Ponniyin Selvan) फिल्म के लिए 8 करोड़ रूपए चार्ज किए हैं। जयम फिल्म में दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे।
चियान विक्रम
चियान विक्रम साउथ की कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। इस फिल्म में भी वह एक अहम किरदार में हैं। जिसके लिए उन्होंने 12 करोड़ रूपए फीस वसूली हैं।

इन्होंने लिए करोड़ों रूपए फीस
पोन्नियन सेल्वन (Ponniyin Selvan) फिल्म में शोभिता धूलिपाला राजकुमार कुंदवाई के किरदार में दिखेगी। जिसके लिए उन्होंने करीब 2.5 करोड़ रूपए फीस ली है। ऐश्वर्या लक्ष्मी भी फिल्म में अहम किरदार में होगी। जिसके लिए उन्होंने 1.5 करोड़ रूपए फीस चार्ज की है। पोन्नियन फिल्म में अपने किरदार के लिए अभिनेता कार्थी ने 5 करोड़ तो तृषा किष्णन ने 2.5 करोड़ रूपए चार्ज किए हैं।
Also Read- Big Boss 16 में एंट्री लेने जा रहे Abdu Rozik कौन है, कैसे मिला उन्हें सलमान का साथ, जाने