pm kisan samman nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि की राशि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों को दी जाती है। यह राशि सालभर में 6000 रूपए दी जाती है। जिसे 3 किश्तों यानी कि 2000-2000 रूपए के रूप में दी जाती है। ऐसे में कई बार मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि यह पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे लाभार्थी की यदि किसी परिस्थिति वश मौत हो जाती है तो क्या यह राशि मिलना बंद हो जाएगी। अगर बंद नहीं होगी तो यह किसे मिलेगी। तो चलिए जानते हैं डीटेल्स।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत केन्द्र की मोदी सरकार ने साल 2019 में शुरू की थी।
इस योजना का प्रमुख उद्देश्य छोटे एवं मझौले किसानों को आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाना था। इस योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिलता है। लेकिन बीच में एक ही परिवार के कई लोगों द्वारा इस योजना का लाभ लिया जाने लगा था। जिस पर मोदी सरकार ने सख्ती बरतते हुए कईयों से यह राशि रिटर्न भी करवाई हैं। अब सवाल उठता है कि यदि पीएम किसान योजना का लाभ रहे लाभार्थी की यदि किसी परिस्थितिवश मौत हो जाती है तो क्या यह राशि बंद हो जाती है। यदि नहीं तो किसे मिलेगी, चलिए जानते हैं।
इन्हें मिलता है योजना का लाभ
यदि किसी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi) के तहत सालाना 6000 रूपए मिलते हैं। यदि किसी परिस्थिति वश उसकी मौत हो जाती है। तो यह राशि जमीन का मालिकाना हक रखने वाले को मिलने लगती है। यानी कि वारिष को इस योजना का लाभ मिलने लगता है। लेकिन यह सब अपने आप नहीं होता है। इसके लिए कुछ नियमों को फालो करना पड़ता है। सरकार पूरी तरह से जांच-परख करने के बाद भी वारिष को यह राशि देती हैं।
Also Read- सिंगर Udit Narayan को लेकर फैली ऐसी अफवाह कि उड़ गई सभी की नींद, फिर मैंनेजर ने तुरंत दिया जवाब