हाथ में कई तरह की रेखाएं होती है। लेकिन यह कर्म के अनुसार समय-समय पर बदलती रहती है। हाथों में बनी ऐसी ही एक रेखा के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिनके हाथों में यह रेखा होती है वह जीवनभर अपने दिमाग से खूब धन कमाते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है वह रेखा जो आपको धनवान बनाती हैं।
राहु एरिया का त्रिभुज
जिन लोगों के हाथों में राहु क्षेत्र में त्रिभुज बना हुआ है। वह अपने दिमाग से जीवनभर खूब धन अर्जन करते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। राहु पर्वत पर बने त्रिभुज को मनी ट्रांइगल भी कहा जाता है। यह त्रिभुज बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जिन लोगों के हाथों में यह रेखा बनती है उन्हें धन कुबेर भी कहा जाता है।
सूर्य पर्वत त्रिभुज
जिन लोगों के हाथों में सूर्य पर्वत पर त्रिभुज बना होता है वह कला के पारखी होते हैं। ज्ञानी होते हैं। ऐसा व्यक्ति जन्म से भले ही निर्धन हो, लेकिन वह अपनी मेहनत से बेशुमार धन अर्जन करता है। प्रसिद्धी पाता है।
गुरू पर्वत त्रिभुज
इसी तरह अगर किसी व्यक्ति के हाथ के गुरू पर्वत पर त्रिभुज बनता है तो वह कुल प्रशासक बनता है। ऐसे व्यक्ति जन्म से भले ही गरीब हो, लेकिन अपने गुणों के चलते वह बेशुमार धन अर्जन करता है। यह अपने गुणों के कारण दुनियाभर में ख्याति प्राप्त करता है।
नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य एवं सटीक है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले जानकार सलाह अवश्य लें।