Wednesday, September 27, 2023
HomeTeach & GadgetOppo smart phone : ओप्पो का ये स्मार्ट फोन कम बजट में...

Oppo smart phone : ओप्पो का ये स्मार्ट फोन कम बजट में देता है अच्छे फीचर्स, जानिए इस smart phone के बारे में

Oppo smart phone : ओप्पो का ये स्मार्ट फोन कम बजट में देता है अच्छे फीचर्स, जानिए इस smart phone के बारे में

Tech & Gadget Hindi news 11 update

फोन में 6.56 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। पीक ब्राइटनेस 480 निट्स की है।

Oppo ने पिछले महीने लॉन्च किए स्मार्टफोन Oppo A1 5G का नया एडिशन Oppo A1 Vitality Edition के नाम से पेश कर दिया है। फोन देखने में Oppo A58 5G का ही रिब्रैंडेड वर्जन लगता है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। Oppo A1 Vitality Edition में 6.56 इंच का डिस्प्ले है जिसके साथ में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। यह साइज में काफी पतला है जो कि केवल 7.99mm मोटाई का है। फोन में Dimensity 6020 चिपसेट दिया गया है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नीचे दी जा रही ह

क्या है इस फोन की कीमत

Oppo A1 Vitality Edition की कीमत चीन में कंपनी ने 1799 युआन (लगभग 21 हजार रुपये) रखी है। इस फोन को क्वाइट सी ब्लू, स्टारी ब्लैक और फ्रेश विंड पर्पल में खरीदा जा सकेगा। 

Oppo A1 के क्या क्या फीचर्स है

जैसा कि पहले बताया गया है, Oppo के इस नए फोन में 6.56 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। पीक ब्राइटनेस 480 निट्स की है। टेक्नोबग के अनुसार, कुल मिलाकर फोन बजट में एक रिच व्यूइंग एक्सपीरियंस देने वाला डिस्प्ले ऑफर करता है। फोन में Dimensity 6020 चिपसेट का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। यह प्रोसेसर A76 आर्किटेक्चर पर बना है। साथ में Mali-G57 GPU को भी पेअर किया गया है। फोन का खास फीचर इसका रैम एक्सपेंडेबल होना है। डिवाइस 12 जीबी रैम के साथ आता है। एक्सपेंड होकर यह 20 जीबी तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यानि कि 8 जीबी तक एक्सपेंडेड रैम फीचर इसमें शामिल है। 

यह भी जाने :- Mahindra Thar : लोगो के दिलो पर राज करने वाली थार, जानिए इस SUV की खासियत

ओप्पो ए1 वाइटेलिटी एडिशन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में यह 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी शामिल है। इसके साथ में SuperVOOC 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस की मोटाई केवल 7.99mm है और इसका वजन केवल 188 ग्राम है। इसके अलावा इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग भी दी गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join our Whatsapp Group