दिवाली पर्व पर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाई है। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
देशभर में आज दिवाली पर्व की धूम है। इस पर्व का उत्साह बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग में खूब देखने को मिला। सुबह से ही बाजारों में दिवाली पर्व की रौनक बनी रही। स्कूलों की छुट्टी होने के चलते नन्हें-मुन्हें बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ बाजार में खरीदी करते हुए देखे गए।

शाम होते ही सभी अपने माता-पिता के साथ इस पर्व को सेलीब्रेट किया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपने घरों पर कला के रंग उकेरे। शानदार रंगोली डिजाइन की। पटाखे फोड़े, भगवान गणेश जी, माता लक्ष्मी जी की पूजा की। रंगोली डिजाइन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें नन्हें-मुन्हें बच्चे शानदार रंगोली बनाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही यह तस्वीरें कहां की हैं, चलिए जानते हैं।
रंगोली का रहा खासा क्रेज
दिवाली पर्व हो और रंगोली न बने यह संभव नहीं है। दिवाली पर्व पर रंगोली का खास क्रेज देखने को मिलता है। नन्हें-मुन्हें बच्चे आकर्षक रंगोली तैयार करके अपने घरों को सजाते हैं। इस बीच छोटे बच्चों द्वारा तैयार की गई कुछ रंगोली की तस्वीरें सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। यह तस्वीर रीवा शहर के अमहिया में संचालित मीरा कान्वेंट स्कूल की है। जहां नन्हें बच्चों ने स्कूल की जमीन पर शानदार रंगोलियां तैयार की है। जिनकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। रंग बिरंगी रंगोली को देखकर लोग बच्चों की कला की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि दिवाली पर्व पर रीवा शहर के व्यापारियों द्वारा भी शहर के कई स्थानों पर रंगोली तैयार की गई। जो लोगों के आकर्षक का केन्द्र रही। इन रंगोलियों के समीप खड़े होकर न सिर्फ सेल्फी ली, बल्कि इन रंगोलियों का वीडियो बनाते भी देखे गए। बच्चों द्वारा तैयार की गई रंगोली आपको कितनी मनमोहक लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
Also Read- Mallika Sherawat 46 की उम्र में भी दिखती बेहद फिट व ब्यूटीफुल, जाने अभिनेत्री डेली रूटीन