MP Jobs : भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया गया है। फरवरी के महीने में जिन एनएचएम के 24 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जानी थी। उसमें अब एक बड़ा बदलाव किया गया है। बदलाव यह है कि अब 24 की जगह अब 78 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि यह भर्ती प्रक्रिया सालभर के लिए संविदा पदों पर आधारित होगी। जिसके बाद सेवाओं को देखते हुए इसके आगे बढ़ाया जा सकेगा।
बता दें कि यह नियुक्ति प्रदेश के सभी फिजियोथैरिपिस्ट पदों पर की जाएगी। जिसमें जिला अस्पताल में एक महिला व एक पुरूष फिजियोथैरिपिस्ट पदस्थ होंगे। जिसका एक बड़ा फायदा सीधे तौर पर अस्पतालों को होगा। यह नियुक्ति शासकीय अस्पतालों में होने के बाद हड्डी रोग से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।
रिपोर्ट की माने तो प्रदेश में अभी कई ऐसे अस्पताल है जहां फिजियोथैरिपिस्ट की भारी कमी है। इसी कमी को देखते हुए सरकार ने एनएचएम की नियुक्ति में एक बड़ा बदलाव किया है। पहले यह नियुक्ति 24 पदों पर की जानी थी। लेकिन अब इसे बढ़कर 78 कर दी गई है।
बताते चले कि अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से सभी जिला अस्पतालों में बनाई गई फिजियोथैरेपी यूनिट में फिजियोथेरेपिस्ट को पदस्थ किया जाएगा। यह नियुक्ति महिला व पुरूष दोनों की होगी। पूरे भर्ती मामले में निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिजियोथैरेपिस्ट यूनिट 2014 से 2021 के लिए शुरू की गई थी। जिसमें फिजियोथैरेपिस्ट की जगह नर्सों को ही प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रदेश के महेश पंचायत जिला अस्पतालों में ही फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति की गई थी। जिसके बाद अब संविदा पर फिजियोथैरेपिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा इन पदों को बढ़ाकर अब 24 से 78 कर दिया गया है।
Also Read- Shib Inu Token की एक और बड़ी खरीदी, जाने तेजी से पॉपुलर हो रही क्रिप्टो से जुड़ी 3 बड़ी अपडेट
Also Read- Income Tax की निगरानी में 700 से ज्यादा Cryptocurrency एकाउण्ट, गिर सकती है जुर्माने की गाज