यदि आप Twitter यूजर है और ब्लू टिक आपको मिला हुआ है तो उसे बनाए रखने के लिए अब आपको प्रतिमाह 8 डॉलर का भुगतान करना होगा। भारतीय रूपया में 8 डॉलर करीब 660.63 रूपए होता है। ब्लू टिक में पेमेंट लगने की घोषणा खुद ट्वीटर के नए मालिक एलन मस्क ने की है।
एलन मस्क ने ट्वीट करके दी जानकारी
टवीट्र पर ब्लू टिक में 8 डॉलर पेमेंट लगने की जानकारी खुद एलन मस्क ने एक ट्वीट करके दी हैं। बताते चले कि सोशल मीडिया साइट ट्वीटर को हाल ही में एलन मस्क ने टेक ओव्हर किया है। जिसके बाद से यह खबर आई थी कि ब्लू टिक यूजर को 1600 रूपए प्रतिमाह देने होंगे। लेकिन बीते दिनों एलन मस्क ने ट्वीट करके यह साफ कर दिया है कि ट्वीटर पर ब्लू टिक पाने के लिए यूजर को प्रतिमाह 660.60 रूपए चुकाने होंगे।
Twitter पर आगे होंगे कई बदलाव
ऐसा माना जा रहा है कि एलन मस्क द्वारा ट्वीटर (Twitter) को टेक ओवर किए जाने के बाद आगामी समय में इसमें कई बदलाव किए जाएंगे। फिलहाल ब्लू टिक के लिए पेमेंट लगा दिया है। इसके अलावा 52 हजार 141 भारतीय खातों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह एक्शन उन खातों पर लिया गया है जो यौन शोषण एवं न्यूडिटी कंटेंट को बढ़ावा देते थे।
दूसरी तरफ एलन मस्क द्वारा ट्वीटर को टेक ओवर किए जाने के बाद बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के एकाउंट को दोबारा से शुरू करने की मांग सोशल मीडिया यूजर ने उठाई थी। बताते चले कि ट्वीटर सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर साइट है। जिसे दुनियाभर के यूजर एक बड़ी संख्या में इस्तेमाल करते हैं।