नए साल में ATM से कैश निकालना महंगा होने वाला है। लिमिट से ज्यादा बार ट्रांजेक्शन करने पर 21 रूपए या उससे ज्यादा का चार्ज देना पड़ सकता है। आरबीआई के निर्देशानुसार बैंक चार्ज के अलावा जीएसटी भी देना होगा। एटीएम ट्रांजेक्शन की नई दरें 1 जनवरी 2022 से लागू होगी।
नई दिल्ली। साल 2022 में ATM से कैश निकालना महंगा होने वाला है। जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। क्योंकि लिमिट से ज्यादा बार जो ग्राहक एटीएम ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें यह चार्ज पे करना होगा। रिपोर्ट की माने तो लिमिट से ज्यादा टाइम ट्रांजेक्शन करने पर 21 रूपए व GST शुल्क देना पड़ेगा। आरबीआई के निर्देशानुसार यह दरें 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होगी।
एक रूपए इजाफा
मीडिया रिपोर्ट की माने तो लिमिट से ज्यादा ATM से ट्रांजेक्शन करने पर अभी तक ग्राहक को 20 रूपए प्रति ट्रांजेक्शन चुकाने पड़ते थे। लेकिन अब साल 2022 जनवरी महीने से इसमें एक रूपए की बढ़ोत्तरी की गई है। लिहाजा नए साल में अगर ग्राहक लिमिट से ज्यादा बार ट्रांजेक्शन करता है तो उसे 21 रूपए प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क चुकाने होंगे।
ATM कैश निकासी के क्या थे नियम
रिपोर्ट की माने तो ATM से महीने में 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा दी गई है। 5 बार से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर एक्ट्रा चार्ज ग्राहक को पे करना होता था। जबकि मेट्रों शहर में अन्य बैंक के एटीएम से 3 बार फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती है। आरबीआई ने बैंकों के वित्तीय लेनदेन में इंटरचेंज शुल्क 15 रूपए से बढ़ाकर 17 रूपए, साथ ही केन्द्रों में गैर वित्तीय लेनदेन के लिए 5 से 6 रूपए शुल्क बढ़ाने की इजाजत दी है।