Nora Fatehi ने फैंस का अदा किया शुक्रिया, ये रही बड़ी वजह

Nora Fatehi ने फैंस का अदा किया शुक्रिया, ये रही बड़ी वजह

Nora Fatehi thanks the fans, here’s the big reason

नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में है। सुकेश चन्द्रशेखर ठगी मामले में डॉसिंग क्वीन से ईडी एवं दिल्ली पुलिस द्वारा चार मर्तबा पूछताछ की जा चुकी हैं। लेकिन इस बीच नोरा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

दरअसल नोरा फतेही (Nora Fatehi) जब परेशानी भरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में फैंस का परेशान होना लाजमी है। लेकिन इस बीच नोरा ने अपने फैंस के बीच एक खुशखबरी साझा की हैं। क्योंकि नोरा के हाथ एक बड़ी कामयाबी ली है। जिससे वह बेहद खुश हैं।

Nora Fatehi ने फैंस का अदा किया शुक्रिया, ये रही बड़ी वजह

नोरा (Nora Fatehi) एक तरफ जहां मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुरी तरह से फंसती हुई नजर आ रही हैं। उनसे सुकेश चन्द्रशेखर के ठगी मामले में चार बार पूछताछ की जा चुकी है। ईडी व दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में नोरा की परेशानी देख उनके फैंस भी बेहद हताश थे। लेकिन इस बीच नोरा के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी हैं। जो यह है कि उनका एक गाना जर्बदस्त हिट हुआ है। इस गाने को लगभग 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

नोरा ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। नोरा ने बताया कि इंटरनेशन सिंगल डर्टी लिटिल सीक्रेट ग्लोबली हिट हुआ है। जिसके लिए उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इस गाने के हिट होने पर नोरा ने एक वीडियो शेयर करके खुशी जाहिर की है।


नोरा (Nora Fatehi) ने अपने ट्रैक पर डांसर्स को रील्स के साथ एडिट किया और उस वीडियो को पोस्ट किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 20 मिलियन व्यूज प्लस। डर्टी लिटिल सीक्रेट ग्लोबल को सुपरहिट बनाने के लिए आप सबका शुक्रिया। साल का समर जैम! मेरा यह गाना अभी भी ट्रेंड पर है। मुझे सारी टीम पर बेहद गर्व है। इस गाने में अकेले यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज क्रॉस किया है।

बताते चले कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड में एक डॉसिंग क्वीन के रूप में फेमस हैं। वह अब तक कई फिल्मों के अलावा एलबम सांग में नजर आ डांस परफार्म कर चुकी हैं। नोरा के डांस के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं।

Also Read- औंधे मुंह गिरी Liger फिल्म तो विजय देवरकोंडा ने लिया बड़ा फैसला, मेकर्स को लौटा दिए करोड़ों रूपए

Also Read- अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, फिट होते ही शुरू की केबीसी की शूटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *