नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस से सभी को दीवाना बनाया है। एक्ट्रेस के आज चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस डांस के साथ ही अब अभिनय के लिए भी जानी जाने लगी है। बीते दिनों नोरा भुज द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म में अभिनय करती हुई नजर आई थी। नोरा की देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में गजब की फैंस फालोइंग है। हर कोई नोरा के डांस मूव्स को बेहद पसंद करता है और उन्हें कॉपी करने की कोशिश करता है।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) फिल्मों के अलावा बीते दिनों डांस के रियालिटी शो को भी जज करती हुई नजर आई थी। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था। नोरा ने यह सब मुकाम अपने लगन व कड़ी मेहनत से हासिल किया है। नोरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरूआती दिनों में उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा था। लेकिन वह हिम्मत नहीं हारी। यदि वह हिम्मत हार जाती तो शायद आज यह मुकाम न हासिल कर पाती। नोरा आज बॉलीवुड की पॉपुलर डांसर में शुमार है। एक्ट्रेस के साथ हर छोटा-बड़ा सितारा काम करना चाहता है। लेकिन एक समय नोरा अपने शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रही थी।
खबर यह थी कि नोरा (Nora Fatehi) को जीवनसाथी मिल गया है। जिससे वह जल्द शादी करने वाली हैं। लेकिन जब आप उस जीवनसाथी के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल नोरा का यह जीवनसाथी कोई और नही बल्कि एक नन्हा फैंस था। जिसने एक वीडियो के माध्यम से यह बताया था कि वह दिलबर गर्ल से शादी करना चाहता है। दरअसल नोरा को साकी-साकी गर्ल, दिलबर गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इन गानों में नोरा ने बेहतरीन परफार्मेंस दिया है। नोरा का यह गाना सालों साल तक धूम मचाया था। ऐसे में बीते दिनों एक वीडियो सामने आया। जिसमें नन्हा फैंस दिलबर गर्ल से शादी करने की मंशा जाहिर की थी। जिस पर नोरा फतेही ने भी अपना रिएक्शन दिया था।
नन्हें फैंस का इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर करते हुए नोरा (Nora Fatehi) ने लिखा कि एक नन्हा फैंस कह रहा है कि वह दिलबर दिलबर गर्ल से शादी करना चाहता है, और वह मुझे अपनी पत्नी बनाना चाहता है। ऐसे में इस फैंस का अंदाज एक्ट्रेस को काफी भाया था। फैंस ने भी नन्हें फैंस के इस अंदाज को खूब पसंद किया और अपनी तरह-तरह की प्रक्रिया दी थी। नोरा ने पोस्ट पर लिखा कि मुझेपति मिल गया है। हम शादी करने वाले हैं।

बता दें कि फैंस के प्रति नोरा (Nora Fatehi) का यह रिएक्शन लोगों का दिल छू लिया था। सभी ने एक्ट्रेस की खूब तारीफ की थी। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों सहित दर्जनों से ज्यादा एलबम सांग में परफार्म कर चुकी हैं। नोरा सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती है। जहां वह अपनी एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं। नोरा का बीते दिनों ंइंस्ताग्राम एकाउंट किसी ने हैक कर लिया था। काफी मशक्कत के बाद एक्ट्रेस का एकाउंट रिकव्हर हुआ था। जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करके दी थी। इसके अलावा नोरा (Nora Fatehi) बीते दिनों दुबई वेकेशन मनाने पहुंची थी। जहां से उन्होंने सोशल मीडिया में काफी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीरों में नोरा शेर के बीच बैठी हुई नजर आई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।