MS Dhoni ने खरीदी Kia EV6 इलेक्ट्रानिक कार, 18 मिनट में होती है 80 फीसदी चार्ज!
क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कारों के शौकीन है। उन्होंने हाल ही में किआ ईव्ही6 कार (Kia EV6) खरीदी है। जो सिंगल चार्ज में 700किमी का सफर देती है। यह कार 18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती हैं।
महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बाइक एवं कारों के खासे शौकीन हैं। उनके गैराज में कई शानदार बाइकें है। अब हाल ही में उन्होंने अपने गैराज में एक इलेक्ट्रानिक कार को शामिल किया है। रिपोर्ट की माने तो यह कार किआ ईव्ही6 (Kia EV6) है। जो सिंगल चार्ज में 700 किलोमीटर तक का सफर देती है। इस कार में खास बात यह है कि यह 18 मिनट में लगभग 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती हैं।
क्या है कार की कीमत
खबरों की माने तो भारतीय सड़कों में हाल ही में महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को सफर करते हुए देखा गया है। धोनी जिस कार में सफर कर रहे थे वह किलो ईव्ही6 (Kia EV6) इलेक्ट्रानिक कार है। जिसका कलर सिल्वर है। रिपोर्ट की माने तो भारत में इलेक्ट्रानिक कार का रेंज 60 लाख से शुरू होता है जो 64.95 लाख रूपए तक जाता है। रिपोर्ट की माने तो किआ ईव्ही 6 को लेकर कंपनी दावा करती है कि यह 708 किलोमीटर का रेंज देती है। जिसकी बैटरी महज 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
Also Read- Royal Enfield की इस सस्ती बाइक को खरीदने लगी लोगों की होड़, कुछ महीने में बन गई नम्बर 1