MP News: Great news for teachers and students of MP, order issued for 10 days holiday in October
MP News : भोपाल। प्रदेश के सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी करके साफ किया है कि आगामी त्यौहारी सीजन में स्कूलों की 10 दिनों तक छुट्टी रहेगी।
यह छुट्टियां दशहरें एवं दीवाली त्यौहार को लेकर दी गई है। दशहरें की छुट्टियां 3 अक्टूबर से शुरू होगी जो 6 अक्टूबर तक रहेगी। इसके बाद दीवाली पर्व में भी शिक्षक एवं छात्रों को छुट्टी का लाभ दिया गया है। दीवाली पर्व पर 22 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2022-23 के लिए राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिए दशहरा एवं दिवाली पर्व के अवकाश घोषित किये हैं।
— Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp) September 9, 2022
दिनांक 3 से 6 अक्टूबर तक दशहरा पर्व के लिए अवकाश रहेगा।
दिनांक 22 से 27 अक्टूबर तक दीपावली पर्व की छुट्टियां रहेंगी।@Indersinghsjp @schooledump pic.twitter.com/WZGG5jMSXL
इस प्रकार दीवाली पर कुल 6 दिनों का अवकाश मिलेगा। तो वहीं दशहरें पर 4 दिनों का। कुल मिलाकर अक्टूबर माह में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को पूरे 10 दिनों के लिए छुट्टी का लाभ मिलेगा।
Also Read- Rewa News : रीवा में 4 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से बनेगा भव्य सर्किट हाउस, मिलेगी यह सुविधाएं