MP Board Results 2022 : 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में रिजल्ट कब जारी होंगे चलिए जानते है ताजा अपडेट।
MP Board Results 2022 : 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं इस साल समय से पूर्ण करा ली गई थी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि रिजल्ट की घोषणाएं भी जल्द की जाएगी। इस साल 10वीं व 12वीं की क्लास में जो भी विद्यार्थी अध्ययनरत थे और वह परीक्षा में बैठे थे उन्हें अब रिजल्ट का इंतजार हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश शिक्षा मण्डल यह रिजल्ट (MP Board Results 2022) कब जारी करेगा इसका छात्र-छात्राओं को बेसब्री से इंतजार है।

रिपोर्ट की माने तो यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्यप्रदेश शिक्षा मण्डल (MPBSE) अप्रैल 2022 माह के अंत तक परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता हैं। माना तो यह भी जा रहा है कि 10वीं व 12वीं के परीक्षणा परिणाम एकसाथ जारी हो सकते हैं। लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। क्योंकि यह सब शिक्षा मण्डल तय करेगा कि 10वीं व 12वीं का रिजल्ट (MP Board Results 2022) एकसाथ घोषित किया जाए अथवा एक-एक करके। फिलहाल हाईस्कूल व हायर सेकण्डरी के परीक्षा परिणामों के लिए अभी छात्रों को इंतजार करना होगा।
ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि यदि अप्रैल माह 2022 के अंत मध्यप्रदेश शिक्षा मण्डल रिजल्ट घोषित करता है तो छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट कैसे देख पाएंगें। तो हम आपको बता दें कि इस साइट mpresults.nic.in पर विजिट करके रिजल्ट देखा जा सकेगा।
बताते चले कि इस साल 10वीं क्लास की परीक्षाएं 10 मार्च तक पूरी करा ली गई थी। तो वहीं 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च तक सम्पन्न हो गई थी। ऐसे में मूल्यांकन का कार्य इस समय तेज गति से चल रहा हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि मूल्यांकन का कार्य समापन की ओर हैं। ऐसे में इस माह के अंत में छात्र-छात्राओं को रिजल्ट (MP Board Results 2022) देखने को मिल सकता है।
Also Read- Business Idea : हर घर में खूब उपयोग किया जाता है यह प्रोडक्ट, पहले दिन से ही होगी मोटी कमाई