बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी पर टूटा दुखों का पहाड़ : सिने जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज वाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां का बीते दिनों निधन हो गया है। फैंस इस दुख की घड़ी में अभिनेता को ढाढ़ंस बंधा रहे हैं और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।
खबरों की माने तो 7 दिसम्बर की सुबह अभिनेता मनोज वाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। वह 80 वर्ष की थी। जो कैंसर जैसी भयावह बीमारी से पीड़ित थी। दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उनकी तबियत ठीक बताई जा रही थी। लेकिन गत दिनों उनकी तबियत एक बार फिर से बिगड़ी और वह इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए दूसरी दुनिया में चली गई।
मनोज वाजपेयी के मां के निधन की खबर जैसे ही सिने जगत के लोगों को लगी सभी ने सोशल मीडिया के मदद से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तो वहीं फैंस भी अभिनेता की मां को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
खबरों की माने तो मां के आखिरी समय में अभिनेता उनके साथ थे। मां के निधन से अभिनेता को एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि पिछले साल अक्टूबर महीने में उनके पिता का निधन हो गया था। अब सालभर बाद उनकी मां भी इस दुनिया को छोड़कर चली गई है। ऐसे में अभिनेता के सिर से मां एवं पिता दोनों का साया छूट गया है। तो वहीं इस दुख की घड़ी में अभिनेता के फैंस उन्हें ताकत दे रहे हैं।
Also Read- Google Search 2022 movie : बॉलीवुड की इन दो मूवियों को लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल में किया सर्च