Money Plant Vastu : मनी प्लांट के पौधे को वास्तु शास्त्र के हिसाब से काफी कारगर बताया गया है। ऐसे में इस पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए। इसकी जानकारी सही होने पर ही इसके सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। ऐसे में आप भी जान लीजिए मनी प्लांट पौधे के फायदें व इसे किस दिशा में लगाना चाहिए।

आम तौर पर कहा गया है कि मनी प्लांट घर (Money Plant Home) में लगाने से धन में वृद्धि होती है। यह बात सौफ़ीसदी सत्य है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह पौधा हमें किस दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार कहां गया है कि अगर मनी प्लांट को सही दिशा में नहीं लगाया गया है तो पैसे की तंगी बनी रहेगी। इसलिए आज हम इस समाचार में मनी प्लांट लगाने के संबंध में तथा सही दिशा के बारे में जानकारी देंगे।
मिलते है यह परिणाम
मनी प्लांट का पौधा (Money plant Tree) जिस घर में लगा होता है उस घर की शोभा ही निराली होती है। वहां पैसे की कमी नहीं होती है साथ यह देखने में बहुत प्यारा लगता है। मनी प्लांट का पौधा पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन देता है। यह वर्ष भर हरा भरा रहता है इसीलिए यह देखने में बहुत सुंदर लगता है।
यह है मनी प्लांट लगाने की सही दिशा (Money Plant Vastu)
मनी प्लांट के संबंध में बताया गया है कि इसे दक्षिण पूर्व की दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से धन की प्राप्ति और सुख समृद्धि विकास होता है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
यह है गलत दिशा (Money Plant Vastu )
मनी प्लांट को कभी भी उत्तर पूर्व और पूर्व पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। मनी प्लांट लगाने के लिए इस दिशा को अनुपयोगी बताया गया है। जिसका प्रभाव पति पत्नी के रिश्ते पर भी पड़ता है। वही बताया गया है मनी प्लांट लगे स्थान के आसपास गंदगीनहीं करनी चाहिए।
मनी प्लांट के लाभ (Money Plant Benefits)
जिस घर में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है उस घर में धन की कमी नहीं होती है। घर के लोगों में संपन्नता बनी रहती है।
सही दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने पर रिश्तो में मधुरता आती है। आपसी रिश्तो में किसी तरह का तनाव या मनमुटाव नहीं होता। मनी प्लांट का पौधा जिस घर में लगा होता है वहां सकारात्मक का संचार बना रहता है। नकारात्मकता इससे कोसों दूर रहती है। मनी प्लांट जिस घर में लगा होता है उस घर में मौजूद वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं। इसलिए मनी प्लांट का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य एवं सटीक है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते है। यह प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है।