mohali university latest news : After shooting a video of girls taking a bath in the hostel, the girl student made it viral on social media, now there is a ruckus
mohali university latest news : गत शनिवार को मोहाली स्थित एक निजी यूनिर्वसिटी में देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रह रही एक छात्रा अन्य छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल करा दिया। जैसे ही मामले की जानकारी छात्राओं को लगी सभी सख्ते में आ गए और यूनिर्वसिटी में हड़कंप मच गया।
छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। नारेबाजी करने लगे। इसी दरम्यान एक छात्रा को दिल का दौरा भी आया। जबकि अन्य छात्राओं की तबियत खराब हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा सम्हाला। आरोपी छात्राओं को अपनी कस्टडी में लिया।
एडिशनल एसपी विवेकशील सोनी ने मीडिया को बताया मामला उनके संज्ञान में है। एक लड़की की हालत खराब हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
क्या है पूरा मामला
mohali university latest news : मीडिया रिपोर्ट की माने तो यूनिर्वसिटी के हास्टल में एक छात्रा प्रतिदिन अन्य छात्राओं का वीडियो शूट करती। यह वीडियो शूट छात्राओं के कपड़े बदलने व नहाने के समय किया जाता था। इन वीडियो को शूट करके वह अपने दोस्तों को सेंड कर देती। छात्राएं वीडियो बना रही छात्रा की हरकत से आशंकित थी। लेकिन गत शनिवार को इसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
mohali university latest news : जिसके बाद यूनिर्वसिटी के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। मौके पर लड़की पूछताछ की गई। जिसमें उसने कबूल किया कि वह वीडियो शूट करके अपने दोस्तों को भेजती थी। वह यह काम दोस्तों के कहने पर ही करती थी।
तो वहीं जब छात्राओं को इस बात की जानकारी हुई कि उनके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए। तो उनकी हालत खराब हो गई। एक छात्रा को तो वीडियो देखकर दिल का दौरा तक आ गया। तो कई अन्य छात्राओं ने सुसाइड करने की कोशिश की। ऐसी खबर सामने आई है। इस पूरे मामले को लेकर अन्य छात्राएं हंगामा करने लगी। मामला बिगड़ता देख हॉस्टल प्रशासन ने गेट बंद किया।
बताते चले कि जिस छात्रा ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया वह एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। जहां वह यूनिर्वसिटी के हॉस्टल में अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। लेकिन उसके द्वारा किए गए कृत्य ने पूरे यूनिर्वसिटी को हिलाकर रख दिया। बता दें कि उक्त यूनिर्वसिटी में चंडीगढ़, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा के बच्चे पढ़ने आते हैं।