midnight earthquake : दिल्ली एनसीआर में बीती रात 10 सेकण्ड का लम्बा भूकंप आया। जिससे गहरी नींद में सोए लोग जागकर सहम उठे।
midnight earthquake : बीती रात दिल्ली एनसीआर एवं यूपी के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। यह भूकंप 10 सेकण्ड का लम्बा था। रात तरकीबन 1.57 बजे आया यह भूकंप लोगों में डर पैदा कर दिया। भूकंप से गहरी नींद में सो रहे लोगों के बेड एवं चारपाई हिलने लगे। जिससे लोग सख्ते में रहे। दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए।
राजधानी लखनउ में भूकंप से लोग जाग उठे और एक-दूसरे से भूकंप के बारे में जानकारी लेते दिखे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी र्ग है। जिसका केन्द्र नेपाल की धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप का असर चीन तक होना बताया जा रहा है।
Big Breking
— H Sultan (@h__sultan__) November 8, 2022
Earthquake tremors felt in East Up just now#earthquake pic.twitter.com/4kNok8JtBa
इन राज्यों में रहा भूकंप का असर
दिल्ली एनसीआर के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाण, चंडीगढ़, राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा होने की वजह से लोगों में डर देखा गया। भूकंप की वजह से लोगों के घरों में रखे सामन, पंखे, टीवी आदि हिलते देखे गए। भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई लोग घर के बाहर निकल आए और एक-दूसरे से भूकंप की जानकारी लेते दिखे।
रिपोर्ट की माने तो भूकंप जितनी तीव्रता से बीते दिनों आया ऐसा भूकंप कई सालों के बाद दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में देखने को मिला है। भूकंप से सहमे लोग ट्वीटर पर आए और लोगों से इसके बारे में जानकारी लेते हुए दिखे। हालाकि भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
Delhi ncr earthquake recordedvin my house cctv #earthquake pic.twitter.com/LFXst96ZmO
— Ahmad (@baloney1chow) November 8, 2022
भूकंप आने पर करें यह उपाय
भूकंप जैसी स्थिति जब भी निर्मित तो घर से बाहर भागने की बजाय घर के अंदर ही खुद को सुरक्षित करें। क्योंकि इतनी जल्दी घर से निकलना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे मे भूकंप आने की स्थिति में फर्श पर बैठ जाए। टेबल अथवा किसी फर्नीचर से खुद के सिर को ढक लें। घर के अंदर ही रहे और बाहर भागने की कोशिश न करें। बिजली का स्विच बंद कर लें। उंची बिल्डिंग व बिजली के खंभों से दूर रहे। भूकंप के आने की स्थिति में लिफ्ट का उपयोग करने से बचें।
पंखे व गेट भी हिले
बीती मध्य रात्रि आए भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया में लोगों ने शेयर किए। जिसमें घर में लगे पंखे व घर के गेट भी हिलते दिखे। सोशल मीडिया ट्वीटर पर गेट हिलते का एक वीडियो शेयर किया गया है। तो वहीं एक और वीडियो सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। जिसमें घर की छत पर लगा पंखा हिलता हुआ साफ नजर आया।
Also Read- Post office पेमेंट बैंक से पैसा निकालना अब हुआ महंगा, प्रत्येक ट्रांजेक्शन के लिए देना होगा शुल्क