फराह खान (Farah Khan) 9 जनवरी 2021 को अपना बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में उनकी बेस्ट सहेली मलाइका आरोरा (Malaika Arora) ने सरेआम उन्हें कमिनी कह दिया। इसके पीछे क्या वजह है चलिए जानते हैं।

मलाइका फिल्मों में कम ही नजर आई है। बावजूद वह पॉपुलरटी के मामले में सबसे आगे हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस मलाइका की हर पोस्ट पर नजर गड़ाए रहते हैं। ऐसे में अपनी एक्टिविटी को लेकर मलाइका अरोरा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।
फराह को कहा कमिनी
मलाइका आरोरा (Malaika Arora) ने आज फराह के साथ खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे माई कमिनी। जिसके बाद मलाइका सुर्खियों में छा गई। मलाइका द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया में सुर्खियां बन गई। सोशल मीडिया में कई यूजर मलाइका की इस पोस्ट को गहरी दोस्ती से जोड़ रहे हैं तो कईयों ने कमिनी शब्द के लिए उन्हें ट्रोल भी किया।
लेकिन आपको बता दें कि फराह एवं मलाइका आपस में बेस्ट फ्रेंड हैं। फराह (Farah Khan) के साथ मलाइका ने कई फिल्मों में काम किया है। मलाइका को जिस गाने से सबसे ज्यादा पॉपुलरटी मिली थी वह था छईया छईया। इस गाने को फराह खान ने ही कोरियोग्राफ किया था। इस गाने के बाद फराह एवं अनार की जोड़ी जम गई। जिसके बाद मलाइका एवं फराह ने मुन्नी बदनाम, अनारकली जैसे गानों में अपना जलवा दिखाया।
मलाइका ने लिखी यह बात
फराह खान (Farah Khan) के बर्थडे पर सिने जगत के तमाम सितारे बधाई दे रहे हैं। ऐसे में उनकी करीबी दोस्त मलाइका अरोरा (Malaika Arora) ने भी अपने अंदाज में उन्हें बर्थडे विशे किया। मलाइका ने फराह के साथ खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे कमिनी। तुमने मुझे 98 से अपने ट्यून पर डांस कराया। आगे मलाइका लिखती है ढेर सारे प्यार मेरे दोस्त।