Mahogany Farming Business idea : यदि आप बिजनेस-व्यापार करके तगड़ी कमाई करने की सोच रहे हैं। तो आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस बताएंगे। जिसे अगर आपने कर लिया तो आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता है। हां यह जरूर है कि इस बिजनेस से लाभ लेने के लिए आपको थोड़ा समय जरूर लग सकता हैं। साथ ही इस बिजनेस (Business Idea) को करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं हैं। लेकिन यदि आपने कर लिया तो यह तय है कि आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता।

क्या है बिजनेस
जिस बिजनेस (Business Idea) की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम है महोगनी की खेती (Mahogany Farming Business idea)। महोगनी एक ऐसा पेड़ है जिसके पत्ते, बीज व लड़की बेहद उपयोगी है। वेदों में इस पेड़ को महागुनी कहा गया है। महागुनी से तत्पर्य है कि इस पेड़ में कितने गुण है इसका बखान नहीं किया जा सकता है। इसलिए वेदों में इसे महागुणी नाम दिया गया है। महागुणी पेड़ का दो तरह से इस्तेमाल किया जाता है। पहला आयुर्वेदिक चीजों में। दूसरा इसकी लकड़ी के रूप में।
महोगनी से शुगर की रामबाण दवा बनाई जाती है। इसके अलावा सेक्स आदि की भी दवा इससे बनाई जाती है। इस पेड़ का फल, फूल, पत्ती, जड़े आदि का उपयोग आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां तैयार करने में किया जाता है।
बेशकीमती व मजबूत होती है लकड़ियां
महोगनी की लकड़ी बेहद मजबूत होती है। यह सैकड़ों सालों तक न सड़ती है और न ही घुनती है। इसमें चमक बेहद शानदार होती है। वजन में यह हल्की होती है। महोगनी की लड़कियों का इस्तेमाल स्टीमर में, पानी के जहाज में, बंदूक की बट बनाने में, फाइव स्टार होटल में और जितने भी नक्काशीदार खिलौने होते हैं, उन्हें तैयार करने में किया जाता है।
महोगनी की खासियत
महोगनी का (Mahogany Farming Business idea) पेड़ भारत में 20 से 100 फिट तक का होता है। जबकि विदेशों में यह पौधा 200 फिट तक का होता है। यह एक जीरो मेंटीनेंस पौधा है। क्योंकि इसमें शाखाएं नहीं होती है। जिससे इसकी कटाई-छटाई की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें पत्तियां होती है जो अपने आप झड़ जाती हैं। महोगनी का पेड़ किसी भी आंधी तूफान में टूटता एवं गिरता नहीं है। क्योंकि इसकी लकड़ियां शुरू से ही पक्की होती हैं।
Also Read- Business Idea, 75 हजार की लागत लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, 8 से 9 महीने में होगी 7 लाख की कमाई
क्या है कीमत
पेड़-पौधो के जानकार बताते हैं कि महोगनी एक बेशकीमती लकड़ी है। जिसकी लकड़ियों से बड़े-बड़े जहाज तैयार किए जाते है। यह सैकड़ों वर्षो तक पानी में रहने के बावजूद भी सड़ती नहीं हैं। महोगनी की लड़की प्रति फुट 2000 से लेकर 2500 रूपए तक जाती है। ऐसे में यदि 100 फिट का भी एक पेड़ तैयार कर लिया जाता है। तो 2500 रूपए प्रति फिट के हिसाब से 2.50 लाख रूपए एक पेड़ से कहीं नहीं गए हैं। तो वहीं अगर 100 पेड़ की खेती कोई महोगनी की करता है तो उसे करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
एकड़ में लागत
यदि कोई किसान भाई एक एकड़ में महोगनी के पौधे लगाना (Mahogany Farming Business idea) चाहता है। तो प्रति एकड़ 500 से लेकर 700 पौधे लगेंगे। महोगनी के पौधों को 5 से 7 फिट की दूरी पर लगाया जा सकता है। यह लगभग 12 साल बाद सेल के लिए तैयार हो जाता है। महोगनी के पौधे देश में कई ऐसे संस्थान मौजूद है जो उपलब्ध कराते हैं। उनसे संपर्क करके लिया जा सकता है।
Dinesh Kumar mhi laghuga
How to contact you