सलमान खान (Salman Khan) के घर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) अपनी बेटी का ब्याह करना चाहते थे, लेकिन लाख प्रयास के बावजूद यह रिश्ता टूट गया था।
महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज निर्माता निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। दर्शकों द्वारा महेश भट्ट की फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। महेश भट्ट की दो बेटियां फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। पहली पूजा भट्ट व दूसरी आलिया भट्ट।

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी आलिया भट्ट बॉलीवुड फिल्मों की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। आलिया ने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। आलिया ने यह मुकाम काफी कम समय में हासिल किया है। आलिया की पॉपुलरटी आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में खूब है। आलिया ने हाल ही में बॉलीवुड के हैण्डसम स्टार रणवीर कपूर से शादी की हैं। शादी के दरम्यान आलिया एवं रणवीर सबसे ज्यादा सुर्खियों रहे। आलिया व रणवीर लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आलिया व रणवीर इसी साल पति-पत्नी बने हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) कभी अपनी बेटी का ब्याह सलमान खान के घर करना चाहते थे। वह अपनी बेटी को सलमान खान के घर की बहू बनाना चाहते थे। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि वह आलिया की शादी सलमान के घर करना चाहते थे तो आप बिल्कुल गलत है। क्योंकि आलिया उस समय बेहद छोटी थी। हम बात कर रहे हैं महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट की।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक समय पूजा भट्ट व सलमान खान के भाई सोहेल खान एक-दूसरे के प्यार में थे। दोनों शादी करने की फिराक में थे। लेकिन कुछ दिनों बाद इनके रिश्तो में दरार आ गई। जिस वजह से यह एक-दूसरे से अलग हो गए। रिपोर्ट की माने तो इस दरम्यान महेश भट्ट ने काफी प्रयास किया कि यह रिश्ता हो जाए। लेकिन उनके लाख प्रयास के बाद पूजा भट्ट एवं सोहेल खान ने अपने-अपने रास्ते अलग कर दिए। बाद में सोहेल खान ने शादी करके अपना घर बसा लिया।

लेकिन इन दिनों सोहेल खान पत्नी सीमा से तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह पत्नी सीमा से तलाक लेने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की है। बता दें कि सोहेल एवं सीमा 24 साथ तक इस रिश्ते में रहे। बताते चले कि इससे पहले अरबाज खान व मलाइका अरोरा भी तकरीबन 18 साल एक रिश्ते में रहने के बाद तलाक लेकर सबको चौका दिया था।
Also Read- Ira Khan ने बर्थडे पर पहने ऐसे कपड़े कि यूजर्स ने लगा दी क्लास, सुनाई खूब खरी-खोटी