महेश भट्ट बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज निर्माता निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई जबदस्त फिल्में बनाई है। फिल्मों के अलावा महेश भट्ट का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। महेश भट्ट पर एक नहीं बल्कि कई तरह के आरोप समय-समय पर लगते रहे। लेकिन महेश भट्ट ने सभी का डटकर मुकाबला किया। फिल्मों के साथ ही महेश भट्ट अपनी लव लाइफ व पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने हाल ही बॉलीवुड के हैण्डसम अभिनेता रणवीर कपूर से शादी की हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महेश भट्ट रणवीर कपूर से बेटी आलिया की शादी नहीं करना चाहते थे। इसके पीछे क्या वजह थी चलिए जानते है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो महेश भट्ट आलिया भट्ट को बेहद प्यार करते हैं। आलिया अपने पैरेंट्स के बेहद करीब हैं। वह मम्मी-पापा पर जान छिड़कती हैं। तो महेश भट्ट भी आलिया को बेहद प्यार करते हैं। मां सोनी राजदान तो बेटी आलिया के बिना एक पल भी नहीं रह सकती हैं। शायद यही वजह रही कि वह आलिया भट्ट की रणवीर कपूर से शादी नहीं करवाना चाहते थे। क्योंकि वह बेटी आलिया को अपने से एक पल के लिए दूर नहीं करना चाहते हैं। लेकिन यह बात भी 100 फीसदी सच है कि बेटी तो पराया धन होती हैं। फिर चाहे किसी की बेटी हो। उन्हें एक न एक दिल अपने बाबुल का घर छोड़ दूसरे घर तो जाना ही पड़ता हैं। लेकिन बदलते दौर में अब बेटियां भले ही दूसरे के घर चली जाती हो, लेकिन टेक्नालॉजी व भरपूर साधन की वजह से वह अपने पैरेंट्स के करीब बनी रहती हैं।
बात करें आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो आलिया एवं रणवीर दोनों ही ब्रम्हास्त्र फिल्म इस साल के अंत तक नजर आ सकते हैं। खबरों की माने तो ब्रम्हास्त्र फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। फिल्म से जुड़े बीते दिनों कुछ पोस्टर रिलीज हुए थे। जिसमें रणवीर कपूर का लुक सामने आया था। ब्राम्हस्त्र एक बिग बजट मूवी हैं। जिसमें रणवीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, साउथ के दिग्गज स्टार अक्किनेनी नागार्जुन जैसे सितारे नजर आएंगे। ब्रम्हास्त्र के अलावा आलिया कई अन्य बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में आलिया बिग बजट मूवी आरआरआर में नजर आई थी।
जिसमें आलिया के किरदार को लोगों ने खूब पसंद कियाा था। आरआरआर फिल्म के अलावा आलिया अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियों में रही थी। 14 अप्रैल को रणवीर एवं आलिया ने धूमधाम से शादी की। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीरों में आलिया एवं रणवीर बेहद रोमेंटिक पोज देते हुए नजर आए थे। खबरों की माने तो शादी के कुछ दिनों बाद रणवीर कपूर एवं आलिया भट्ट अपने-अपने काम में बिजी हो गए हैं।
Also Read- प्रियंका चोपड़ा ने इस वजह से रचाई थी निक जोनस से शादी, खुद इंटरव्यू में किया खुलासा