Mahendra Singh Dhoni ने चेन्नई में खेला अपने करियर का आखिरी मुकाबला, पूरा चेन्नई 14 मई की रात आया भावुक नजर आया महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनकी लोकप्रियता के चर्चे हमेशा ही सबके सामने होते रहते हैं। धोनी को संन्यास लिए 4 साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी की लोकप्रियता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई है। जबसे लोगों को इस बात की जानकारी मिली है कि साल 2023 का आईपीएल धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल होने जा रहा है तो हर किसी की नजर उन्हीं के ऊपर बनी हुई है। बीते दिनों ही 14 मई को धोनी चेपक मैदान में अपना आखिरी मुकाबला खेलते नजर आ रहे थे जो उनका होम ग्राउंड कहा जाता है। आइए आपको बताते हैं इस मुकाबले में कैसे धोनी को उनके चाहने वालों ने नम आंखों के साथ विदाई दी जहां पर अपने चाहने वालों के साथ धोनी बहुत खूबसूरत व्यवहार दिखाते नजर आए।
Mahendra Singh Dhoni ने चेन्नई में खेला अपने करियर का आखिरी मुकाबला

चेन्नई: खचाखच भरा एमए चिदंबरम स्टेडियम। पीली जर्सी पहने हाथों में CSK के पोस्टर्स लिए बैठे हजारों लोग। माही का पूरी टीम के साथ ग्राउंड के चक्कर लगाना। रैकेट से स्टैंड्स की ओर टेनिस बॉल मारकर फैंस को शुक्रिया कहना। पूरा आसमां धोनी-धोनी के नाम से गूंज जाना। ये सारे घटनाक्रम किस ओर इशारा कर रहे हैं? क्या धोनी अपने घर यानी चेन्नई में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल चुके? दरअसल, बीती रात कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच के बाद कुछ ही भव्य नजारा देखने को मिला। यह 16वें सीजन में घर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का आखिरी मैच था।
यह भी पढ़े : – सोन परी की ‘फ्रूटी’ अब हो गयी बेहद खूबसूरत बोल्ड अदाए देख हो जाओगे मदहोश
पूरा चेन्नई ही 14 मई की रात भावुक नजर आया
क्या फैंस और क्या प्लेयर्स पूरा चेन्नई ही 14 मई की रात भावुक नजर आया। धोनी मैदान पर मौजूदा पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देते रहे। उनके घुटने की पुरानी इंजरी फिर नजर आ रही थी। वह नी-कैप पहनकर मैदान के चक्कर मार रहे थे। इस दौरान महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को भी उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए केकेआर के रिंकू सिंह भी ऑटोग्राफ मांगने आए, थाला ने उन्हें भी निराश नहीं किया। मगर इन सबके बीच फिर वही सवाल कि क्या अब धोनी आईपीएल में दोबारा बतौर प्लेयर चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते नजर आएंगे?
Mahendra Singh Dhoni ने जीत लिया अपने चाहने वालों का दिल

यह भी पढ़े : – पंजाब के इस धाकड़ बल्लेबाज को गले लगाने से खुद को रोक नहीं पाई प्रीति जिंटा, सारा मैदान देखते रह गया
Mahendra Singh Dhoni ने जीत लिया अपने चाहने वालों का दिल महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता संन्यास के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसका नजारा चेन्नई के आखिरी मुकाबले में देखने को मिला जब इस खिलाड़ी ने आखिरी लीग मुकाबले में हार के बाद भी सबके चेहरे पर मुस्कान ला दी। दरअसल कोलकाता ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया लेकिन उसके बाद भी धोनी के समर्थक उनके आखरी दीदार के लिए मैदान में नजर आ रहे थे। इस दौरान धोनी की पत्नी और रॉबिन उथप्पा की पत्नी भी पवेलियन में बैठकर धोनी का हौसला बढ़ाती नजर आ रही थी। हालांकि हर किसी को यह उम्मीद है कि प्लेऑफ में जगह बना कर चेन्नई एक बार फिर से अपने घरेलू मैदान में खेलती नजर आएगी और इसी वजह से लोग यह उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले मुकाबलों में धोनी की टीम किसी भी तरह से जीत दर्ज कर ले।