माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit) बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दी है। फिल्मों में एक्ट्रेस द्वारा दिए गए बोल्ड सीन एक समय जमकर सुर्खियों में रहे थे। इन सीन की वजह से माधुरी को जमकर ट्रोल किया गया था। जिससे दुखी एक्ट्रेस ने आगे इस तरह की फिल्मों को न करने की कसम खा ली थी। यह पूरा वाक्या उस समय का है जब माधुरी दीक्षित ने विनोद खन्ना के साथ एक फिल्म साइन कर ली थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit) व विनोद खन्ना के साथ एक इंटीमेट सीन था। फिल्म रिलीज हुई तो इस सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिसके बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया। रिपोर्ट की माने तो इस सीन को लेकर एक्ट्रेस ने आपत्ति भी जताई थी। लेकिन मेकर्स ने फिल्म से इस सीन को न हटाने की जिद कर दी। जिसके बाद माधुरी ने कसम खा ली थी आगे से वह इस तरह की फिल्में कभी साइन नहीं करेगी।

बात करें विनोद खन्ना की तो वह आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोग बड़े चाव से देखते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई जबदस्त मूवी दी हैं। अच्छी कद काठी व दमदार आवाज के धनी विनोद खन्ना सिने जगत के महान अभिनेताओं में से एक रहे हैं। विनोद खन्ना एक समय बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शुमार थे। यही वजह रही कि उस दौर में उनके साथ काम करने के लिए फिल्म निर्देशक से लेकर एक्टर व एक्ट्रेस सभी बेताब रहते थें रिपोर्ट की माने तो विनोद खन्ना के स्टारडम को देखते हुए माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit) ने भी उनके साथ एक फिल्म साइन कर ली थी। फिल्म थी महान। इस फिल्म में विनोद खन्ना एवं माधुरी दीक्षित के बीच एक बोल्ड सीन था। जब फिल्म रिलीज हुई तो यह सीन खूब सुर्खियों में रहा। इस सीन की वजह से माधुरी को खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी थी रिपोर्ट की माने तो फिल्म से इस सीन को हटाने की भी डिमाण्ड माधुरी ने मेकर्स से की थी। तो मेकर्स ने फीस का हवाला देते हुए यह सीन हटाने से इंकार कर दिया था।
दूसरी तरफ यह भी कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit) संग इंटीमेट सीन शूट करते वक्त विनोद खन्ना अपना आपा खो बैठे थे। वह बहक गए थे। इस सीन को शूट करते वक्त वह माधुरी के होंठ तक काट लिए थे। मेकर्स के लगातार कट बोलने के बाद भी विनोद खन्ना अपनी सीन में बिजी थी। विनोद खन्ना को हद से आगे बढ़ता देख माधुरी ने झटककर उन्हें खुद से दूर किया था। फिल्म महान के शूटिंग का यह किस्सा जमकर सुर्खियों में रहा था। हालांकि इस पूरे मामले को एक लम्बा समय बीत चुका हैं। अब सभी इस पूरे मामले को भूल आगे बढ़ चुके हैं।

वर्तमान समय में माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही द फेम गेम फिल्म में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में माधुरी के अलावा संजय कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे। माधुरी दीक्षित इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। बीते दिनों माधुरी द कपिल शर्मा शो पहुंची थी। जहां उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था।