Madhuri Dixit बॉलीवुड के इन दो बाप-बेटे संग पर्दे पर कर चुकी है रोमांस : – माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने करियर में बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टारों के साथ काम किया। लेकिन इस स्टोरी में आज हम दो ऐसे स्टारों के बारे में आपको बताएंगे जिनके साथ माधुरी ने पर्दे पर रोमांस तो किया ही साथ ही इनके बेटों के साथ भी माधुरी ने काम किया।
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को बॉलीवुड की धक धक गर्ल कहा जाता है। वह अपने डांस व अभिनय से सहज ही लोगों का दिल धड़का देती हैं। हिन्दी सिनेमा में माधुरी कई दशकों से राज कर रही है। एक्ट्रेस का जलवा आज भी बरकरार है। माधुरी के चाहनों वालों की आज भी कोई कमी नहीं है। माधुरी आज भी अपने डांस मूव्स से फैंस को सहज मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया। कई फिल्में सुपरहिट दी। फिल्मों के अलावा माधुरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही। लेकिन इस स्टोरी में आज हम आपको बॉलीवुड के उन दो बाप-बेटों की जोड़ी से रूबरू कराएंगे जिनके साथ माधुरी दीक्षित ने पर्दे पर रोमांस किया। तो चलिए जानते हैं कौन है वो दो बाप-बेटों की जोड़ी जिनके साथ माधुरी की जोड़ी पर्दे पर बनी।
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ऋषि कपूर एवं रणवीर कपूर दोनों ही सितारों के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ऋषि कपूर के साथ माधुरी ने याराना एवं प्रेम ग्रंथ फिल्म में नजर आई। तो वहीं रणवीर कपूर के साथ ये जवानी है दीवानी फिल्म में नजर आई। फिल्म में मााधुरी ने घाघरा गाने पर रणवीर कपूर के साथ जमकर ठुमके लगाएं। गाने में रणवीर कपूर माधुरी दीक्षित के साथ फ्लर्ट करते हुए भी नजर आए थे।

रणवीर व ऋषि कपूर के अलावा माधुरी दीक्षित विनोद खन्ना व अक्षय खन्ना के साथ फिल्मों में काम की है। दयावान फिल्म में माधुरी दीक्षित विनोद खन्ना के साथ रोमांस करती हुई नजर आई तो वहीं मोहब्बत फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ इश्क फरमाती हुई नजर आई थी।
बोल्डनेस की कर दी थी हदें पार
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) फिल्म दयावान में विनोद खन्ना के साथ जमकर बोल्ड सीन दिए थे। जिसकी वजह से वह लम्बे समय तक सुर्खियों में बनी रही थी। दयावान फिल्म में माधुरी द्वारा दिए गए बोल्ड सीन की वजह से एक्ट्रेस की जमकर किरकिरी हुई थी। जिसे बाद माधुरी ने यह खुद माना था कि उनके करियर की यह सबसे खराब फिल्म थी। आगे वह ऐसी फिल्में कभी नहीं करेगी।
Also Read- संजय दत्त थे Madhuri Dixit के इस कदर दीवाने की सेट पर भी वह सरेआम कहते थे यह बात
Also Read- मौनी राय पर भारी पड़ी अनन्या पाण्डेय, ये रही बड़ी वजह