Madhuri Dixit की लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस हुए कन्फ्यूज, लिप्स को लेकर उठाए सवाल

Madhuri Dixit की लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस हुए कन्फ्यूज, लिप्स को लेकर उठाए सवाल

Madhuri Dixit की लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस हुए कन्फ्यूज, लिप्स को लेकर उठाए सवाल

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की खूबसूरती के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं। यंग ऑडियंस भी माधुरी को खूब पसंद करती हैं। लेकिन एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर फैंस थोड़ कंफ्यूज नजर आ रहे हैं। तो वह माधुरी के लिप्स को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

दरअसल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का हाल ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में माधुरी दीक्षित वैनिटी वैन से उतरती है और कैमरे के सामने पोज देने लगती है। तब एक्ट्रेस को देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। माधुरी जल्द ही झलक दिखलाजा सीजन 10 में नजर आने वाली हैं। इस शो में वह बतौर जज नजर आएगी। शो में माधुरी के साथ नोरा फतेही और करण जौहर शो में बतौर जज नजर आएंगे।

Madhuri Dixit की लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस हुए कन्फ्यूज, लिप्स को लेकर उठाए सवाल

अब माधुरी (Madhuri Dixit) के लेटेस्ट वीडियो में उनके स्माइल एवं लिप्स को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। कोई कह रहा है कि माधुरी की स्माइल इतनी नकली क्यों लग रही है। क्यों माधुरी ने लिप्स में कुछ करवाया है। तो एक अन्य ने लिखा कि माधुरी की स्माइल एकदम अलग लग रही है। वह पहले जैसी नेचुरल नहीं लग रही है।

माधुरी (Madhuri Dixit) के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2019 में वह आखिरी बार फिल्म कलंक में नजर आई थी। इस फिल्म में माधुरी के साथ आलिया भट्ट, वरूण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि माधुरी की यह फिल्म बुरी तरह से फ्लाफ साबित हुई थी।

Madhuri Dixit की लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस हुए कन्फ्यूज, लिप्स को लेकर उठाए सवाल

इसके बाद से माधुरी किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हां यह जरूर है कि माधुरी सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं। जहां वह आए दिन अपनी एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) रियालिटी शोज में भी नजर आती हैं।

Also Read- Royal Enfield Hunter 350 मार्डन अवतार में इसी महीने होगी लांच, जाने कीमत व फीचर्स

Also Read- Madhuri Dixit एवं अनिल कपूर आखिर एकसाथ क्यों नहीं किया 17 सालों तक काम, ये रही बड़ी वजह!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *