माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की पहली फिल्म अबोध है। लेकिन फिल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई रिश्ता न होने के बावजूद कैसे उनकी इंट्री फिल्मों में हुई, इसके पीछे क्या कहानी है चलिए जानते हैं।
करियर को लेकर हर कोई चिंतित रहता है। लेकिन जो वह सोचता है वह पूरा हो जाए यह मुमकिन नहीं। किस्मत उसे कहां ले जाएंगी तो यह सिर्फ उपरवाला ही जानता है। ऐसे में सिर्फ हमें संकेत मिलता है और कुछ नहीं। ऐसे ही कुछ कहानियां बालीवुड सेलेब्सों की है। जो जीवन में करना तो कुछ और चाहते है, लेकिन किस्मत ने उन्हें बॉलीवुड की ओर धकेल दिया। आज ऐसी ही एक अदाकारा के किस्मत कनेक्शन से हम आपको रूबरू कराएंगे। जिसने सोचा कुछ और था, लेकिन किस्मत ने उन्हें बॉलीवुड में पहुंचा दिया, और आज वह करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि करोड़ों पर अपनी बेहतरीन मुस्कुराहट से राज करने वाली धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित हैं।

यह थी पहली फिल्म
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की पहली फिल्म अबोध थी। जो साल 1984 में रिलीज हुई थी। उस दरम्यान माधुरी की उम्र महज 16 से 17 साल रही होगी। एक्ट्रेस माधुरी ने अपने करियर में सफलता का खूब स्वाद चखा। उनकी पहली फिल्म भले ही फ्लाफ रही हो, लेकिन हीरेन नाग के निर्देशन में बनी फिल्म अबोध लोगों को पसंद खूब आई थी। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि जब माधुरी का सिने जगत से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था तो उन्हें यह फिल्म मिली कैसे। ऐसे में आज हम आपको इस कहानी से रूबरू कराएंगे। कैसे माुधरी दीक्षित बालीवुड में पहली फिल्म अबोध मिली थी।

ऐसे मिली फिल्म
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने कर्इ्र इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्हें कैसे पहली फिल्म मिली थी। माधुरी की माने तो जब वह 12वीं की छुट्टियां सेलीब्रेट कर रही थी तब वह सोच रही थी कि इन छुट्टियों में नया क्या किया जाए। इसी दरम्यान राजश्री प्रोडक्शन एक ऐसी लड़की की तलाश में था जो मासूम दिखती होगी। ऐसे में इस रोल का ऑफर माधुरी तक कुछ इस तरह पहुंचा। रिपोर्ट की माने तो राजश्री प्रोडक्शन से जुड़े एक शख्स की बेटी माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन की सहेली थी। वह माधुरी को जानते थे। लिहाजा वह अबोध फिल्म का यह ऑफर लेकर सीधे माधुरी के घर जा पहुंचे। लेकिन माधुरी के परिवार वालों ने फिल्मों में काम करने को लेकर साफ मना कर दिया। लेकिन मान-मनौव्वल के बाद माधुरी के परिजन राजश्री कार्यालय पहुंचे। जहां माधुरी से हिन्दी में डायलॉग बुलवाएं गए। चूंकि माधुरी की हिन्दी अच्छी थी, ऐसे में उन्हें सीधे स्क्रीन टेस्ट के लिए बुला लिया गया।
ऐसे हुआ सलेक्शन
माधुरी (Madhuri Dixit) का अबोध फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट हुआ। जिसमें वह सलेक्ट हो गई। ऐसे में उन्हें पहली फिल्म अबोध मिल गई। हालांकि माधुरी की पहली फिल्म बुरी तरह से फ्लाफ साबित हुई। लेकिन उन्हें एक्टिंग में मजा आने लगा थ। लिहाजा उन्होंने कुछ और फिल्में साइन कर ली। लेकिन किस्मत साथ नहीं दे रही थी। सभी फिल्में फ्लाफ हो रही थी। लेकिन माधुरी को जब सुभाष घई का साथ मिला तो उनकी किस्मत चमक उठी और सुभाष घई की फिल्म से रातों रात स्टार बन गई। जिसके बाद माधुरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में की। इस दौरान माधुरी की जोड़ी अनिल कपूर संग खूब जमी।