LPG Cylinder Price 1 May 2022 : मई माह की पहली ही तारीख को एक बार फिर से एलपीजी सिलेण्डर उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ गई हैं। हालांकि घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए यह खबर राहत भरी हैं। क्योंकि घरेलू गैस की कीमतों के दाम यथावत है। जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर के दाम में 100 रूपए तक की वृद्धि हुई है। यह दूसरी बार है जब कामर्शियल गैस सिलेण्डर के दाम में वृद्धि हुई है। इससे पहले एक अप्रैल को कामर्शिलय गैस सिलेण्डर के दाम में 250 रूपए की वृद्धि हुई थी।

यह सिलेण्डर हुआ मंहगा
आईओसी की माने तो 19 किलोग्राम वाले एलपीली सिलेण्डर के दाम आज दिल्ली में 2355.50 रूपए रहे हैं। जबकि 30 अप्रैल तक इसी सिलेण्डर को भराने पर 2253 रूपए देने पड़ते थे। तो वहीं मुम्बई में इसी सिलेण्डर को भराने के दौरान 2307 रूपए देने पड़े हैं। जबकि अप्रैल माह तक 2205 में यह सिलेण्डर मिलता था। इसी तरह कोलकत्ता में 2351 की जगह 2455 रूपए, तो वहीं चेन्नई व तमिलनाडु में 2406 रूपए से बढ़कर इस सिलेण्डर की कीमत 2508 रूपए पहुंच गई है।
कब कितने बढ़े दाम
रिपोर्ट की माने तो 19 किलो वाले कॉमर्शिलय सिलेंडर की कीमत एक मार्च 105 रूपए बढ़ा था। जबकि 22 मार्च को यह सिलेण्डर 9 रूपए सस्ता हुआ था। तो वहीं अक्टूबर 2021 से लेकर एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शिलय सिलेंडर के दाम 170 रूपए बढ़े थे। 1 अक्टूबर 2021 के दरम्यान दिल्ली में यही सिलेण्डर की कीमत 1736 रूपए के करीब थी। जो नवम्बर 2021 तक 2000 पहुंच गया था। दिसम्बर के महीने में इस सिलेण्डर की कीमत 2101 रूपए हो गई। तो जनवरी 2022 में एक बार फिर से यह सिलेण्डर सस्ता हुआ और कीमत 1907 रूपए तक जा पहुंची। इसके बाद 1 अप्रैल 2022 को यह 2253 रुपये पर पहुंच गया था। कॉमर्शिलय सिलेण्डरों की बढ़ी कीमतों की वजह से एक बार फिर से इन उपभोक्ताओं के जेब में महंगाई की मार पड़ी है।
Also Read- Adani Transmission Ltd : शेयर 26 रूपए से सीधे पहुंचा 2700 के पार, निवेशक हुए इतने साल में करोड़पति