LIC Dhan Rekha Policy : यदि आप भी एलआईसी की पॉलिसी में निवेश करते हैं तो पिछले साल पेश की गई एलआईसी धन रेखा पॉलिसी को चुन सकते हैं। इस पॉलिसी में महिलाओं को खास ऑफर मिलता है।
LIC Dhan Rekha Policy : भारतीय जीवन बीमा निगम ग्राहकों के लिए आकर्षक पॉलिसी समय-समय पर पेश करती रहती हैं। एलआईसी की पॉलिसी में देश एक का एक बड़ा तपका भरोसा करता है और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए यहां निवेश करता हैं। एलआईसी की कई ऐसी पॉलिसियां है जिसमें मंथली, छमाही और वार्षिक किश्त पे करके कुछ सालों में तगड़ा मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। आज ऐसे ही एक पॉलिसी के बारे में हम आपको बताएंगे। जो पिछले साल पेश की गई थी। यह पॉलिसी है एलआईसी धन रेखा पॉलिसी (LIC Dhan Rekha Policy) हैं। इस पॉलिसी में महिालाओं के लिए कुछ खास बेनीफिट्स मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में।
महिलाओं को मिलती है छूट
LIC की धन रेखा पॉलिसी (LIC Dhan Rekha Policy) में महिलाओं को प्रीमियम दरों में छूट मिलती है। यह एक नॉन लिंक्ड एवं व्यक्तिगत सेविंग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। जिसमें दो तरह के प्रीमियम है। पहला सिंगल एवं दूसरा सीमित प्रीमियम भुगतान। दोनों में से किसी एक को चुना जा सकता है। जिसमें महिलाओं के लिए खास प्रीमियम दरें रखी गई हैं।
कौन ले सकता है पॉलिसी
एलआईसी की धन रेखा पॉलिसी (LIC Dhan Rekha Policy) को 40 वर्ष की टर्म के लिए कम से कम 90 दिन व अधिकतम 55 वर्ष की आयु का व्यक्ति ले सकता है। तो वहीं 30 वर्ष टर्म के लिए 2 साल से लेकर 45 साल की आयु का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। इसी तरह 20 साल टर्म के लिए 3 साल व अधिकतम 35 साल का कोई भी व्यक्ति ले सकता है।
मैच्योरिटी पर एक मुश्त मिलता है पैसा
एलआईसी की धन रेखा पॉलिसी (LIC Dhan Rekha Policy) में मैच्योरिटी पर एक मुश्त पैसा एक बार में दिया जाता है। पॉलिसी टर्म के दरम्यान यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को वित्तीय मदद दी जाती है। साथ ही इस पॉलिसी में अन्य बेनीफिट्स भी दिए जाते हैं जिसे लेते समय एजेंट से समझा जा सकता है।
इस पॉलिसी में डेथ बेनीफिट्स की राशि एक मुश्त अथवा किश्तों में 5 साल तक ली जा सकती हैं। जो महीना, तिमाही, छमाही व वार्षिक हो सकती है। महीने में 5000, तिमाही 15000, छमाही 25000 व सालाना 50000 रूपए हो सकती है।
एलआईसी की धन रेखा पॉलिसी (LIC Dhan Rekha Policy) एक मनी बैक स्कीम है। जिसमें गारंटीड बोनस मिलता है। इस पॉलिसी का मिनिमम सम एंश्योर्ड 2 लाख रूपए हैं। जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इस पॉलिसी में सबसे बड़ा बेनीफिट्स यह इसमें पहले मिल चुके पैसे मैच्योरिटी के समय नहीं काटे जाते है। इस पॉलिसी में तकरीबन 125 फीसदी सम एश्योर्ड मिलता है। इस पॉलिसी में केवल आधे समय तक ही पैसा भरना पड़ता है।
Also Read- जब Amitabh Bachchan को लेकर आधी रात घबरा उठी थी स्मिता पाटिल, फोन करके पूछा तुम क्या ठीक हो..
Also Read- रीवा के क्रिकेटर Kuldeep Sen का एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन