1500 रूपए की ProBuds N11 डिवाइस महज 11 रूपए में खरीदी जा सकती है। यह ऑफर केवल दो दिनों के लिए है।
भारतीय बाजार में लावा ने अपना ProBuds N11 लांच कर दिया है। जिसमें 42 घंटों की शानदार बैटरी बैकअप मिलता है। कंपनी द्वारा एक ऑफर के तहत 1500 रूपए की इस डिवाइस को महज 11 रूपए में ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाया है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि इसे आप कैसे और कहां से खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डीटेल्स।
क्या है कीमत
लावा ने भारतीय बाजार में Lava ProBuds N11 डिवाइस को 1499 रूपए की कीमत में लांच किया है। लेकिन ग्राहक इसे अगले दो दिन में 11 रूपए में खरीद सकते हैं। यह ऑफर 10 सितम्बर से लेकर 12 सितम्बर के लिए है। तो वहीं 13 से 16 सितम्बर के लिए इसे 999 रूपए में सेल के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इसके बाद इस डिवाइस को 1499 रूपए में खरीदा जा सकेगा।
कहां से खरीदें
कंपनी द्वारा Lava ProBuds N11 प्रोडक्ट को ग्राहक नेकबैंड, अमेजन, लावा ई स्टोर के साथ ही लावा के 100 से ज्यादा पेन इंडिया स्टोर से खरीद सकते हैं। इस प्रोडक्ट को कई कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसमें कॉई ओरेंज, पैंथर ब्लैक, फायरफ्लाई ग्रीन कलर शामिल है।
Also Read- Post Office की इस स्कीम से हर महीने छोटी बचत कर बनाएं बड़ा फण्ड, जाने डीटेल्स
Also Read- मात्र 831 रूपए में मिल रहा 25000 कीमत वाला Redmi Note 11 Pro +5G फोन, जाने ऑफर