आमिर खान एवं करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) अब ओटीटी पर रिलीज की जा चुकी है। जिसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
आमिर खान एवं करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) तकरीबन दो महीने पहले सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। सिनेमा घर में यह फिल्म कुछ खास कमाल न दिखा सकी और बुरी तरह से फ्लाफ साबित हुई। फिल्म को कई तरह से ट्रोल किया गया था। अब दो महीने बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। जहां फिल्म को देखा जा सकता है।
रिपोर्ट की माने तो ओटीटी पर रिलीज को लेकर जानकार यह कयास लगा रहे थे कि फिल्म साल 2023 में ओटीटी पर रिलीज होगी। लेकिन बीते बुधवार को नेटफ्लिक्स ने देर रात एक ट्वीट करके यह जानकारी सार्वजनिक की अब लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) ओटीटी पर रिलीज की जा चुकी है।
बताते चले कि आमिर खान एवं करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) एक बहुप्रतीक्षित फिल्म थी। जिसका बज लम्बे समय से दर्शकों के बीच बना हुआ था। फिल्म को लेकर यह माना जा रहा था कि आमिर की अन्य फिल्मों की तरह लाल सिंह चड्ढा फिल्म भी कमाई का एक नया रिकार्ड खड़ा करेगी। लेकिन हुआ सब इसके उलट। क्योंकि 180 करोड़ के बजट में तैयार की गई फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) वर्ल्ड वाइड महज 129 करोड़ का ही बिजनेस कर सकी। भारत में इस फिल्म ने करीब 58 करोड़ का बिजनेस किया।
दो माह में हुई रिलीज
लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) फिल्म सिनेमा में रिलीज के ठीक दो माह बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की गई है। फिल्म को लेकर जानकार यह कयास लगा रहे थे कि यह महज 6 महीने के बाद ओटीटी पर देखने को मिलेगी या सालभर का भी समय लग सकता है। लेकिन मेकर्स के फैसले ने सबको चौका दिया और अब यह फिल्म ओटीटी पर देखने के लिए उपलब्ध हो चुकी है।
Also Read- सिंगर Udit Narayan को लेकर फैली ऐसी अफवाह कि उड़ गई सभी की नींद, फिर मैंनेजर ने तुरंत दिया जवाब