Lahsun ke Totke : लहसुन बेहद काम की चीज है। यह हर घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध है। लहसुन हर क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी है। फिर चाहे स्वास्थ्य हो या स्वाद हो। लहसुन की खेती भी लाभ का धंधा है। लेकिन क्या आप जानते है कि लहसुन का उपयोग टोटके में भी खूब किया जाता रहा है। नहीं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही लहसुन से जुड़े टोटके से रूबरू कराएंगे। ऐसी मान्यता है कि इन टोटको को करने से घर की नकारात्मक उर्जा बाहर होती हैं और धन चुंबक की तरह खींचा चला आता है। तो चलिए जानते है लहसुन से जुड़े उन टोटकों के बारे में।

दोस्तों आप इस बात से तो वाकिफ ही होंगे कि लहसुन में तीखा गंध पाया जाता है। इसी तीखे गंध के कारण नकारात्मक उर्जा दूर भागती है। तंत्र शास्त्र में लहसुन को बेहद कल्याणकारी बताया गया है। गांवों में आज भी लहसुन की माला बच्चों को नजर दोष से बचाने के लिए पहनाई जाती है।
मुख्य द्वार पर लगाए लहसुन – घर के मुख्य द्वार पर हर किसी को लहसुन की माला जरूरी टांगनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं करती है। जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
धन पेटी में रखें लहसुन –अगर धन का खर्च ज्यादा हो रहा है तो धन पेटी के चोरों कोनों पर लहसुन की चार कलिया अवश्य रखें। ऐसा करने से धन संचय वाले स्थान से नकारात्मक शक्ति दूर होती है और धन का संचय होता है।
पैरदान में रखे लहसुन – घर पर द्वार मौजूद पैरदान में लहसुन हमेशा दबाकर रखना चाहिए। इस टोटको को लेकर मान्यता है कि जब भी आप बाहर से आते हैं तो आपके साथ कई बार नकारात्मक शक्तियां भी घर में प्रवेश कर जाती हैं। लेकिन जैसे आप घर में प्रवेश करने के लिए उस पैरदान में कदम रखेंगे तो नकारात्मक शक्तियां घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगी।
तकिए के नीचे रखे लहसुन – तकिए के नीचे लहसुन रखने से बुरे सपने, खराब ग्रह आदि से मुक्ति मिलती हैं। तकिए के नीचे लहसुन रखने से रोग आदि से भी मुक्ति मिलती है।
पर्स में रखे लहसुन – पर्स में लहसुन रखने से हर कार्य में सफलता मिलती है। क्योंकि लहसुन साथ में होने से नकारात्मक शक्ति दूर रहती है, और आप खुद को पॉजिटिव महसूस करेंगे। जब आप पॉजिटिव रहेंगे तो हर काम को आप अच्छे से कर सकेंगे। मां लक्ष्मी भी ऐसे व्यक्ति पर प्रसन्न रहती है जो हमेशा पॉजिटिव रहते है।
नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी प्रचलित टोटको पर आधारित है। इसलिए किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार अवश्य करें।