Kiwi Farming Business Ideas : यदि आप खेती कारोबार से जुड़े हैं। अब तक परम्परागत खेती करते आएं, तो इसमें थोड़ा बदलाव करिए। क्योंकि बदलता परिवेश नगदी फसल की खेती का है। जिसे करके आप तगड़ा प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। इस स्टोरी में आज हम ऐसे फल की एक खेती के बारे में जानेंगे। जिससे आप एक सीजन में 24 लाख का प्रॉफिट कमा सकते हैं। तो क्या है यह बिजनेस चलिए जानते हैं।
Kiwi Farming Business Ideas : दरअसल जिस खेती की हम बात कर रहे है वह कीवी फल की है। इस फल की वर्तमान बाजार में काफी डिमाण्ड है। इस फल को देश के लोग ही नहीं विदेश के लोग भी खूब पसंद करते हैं। रिपोर्ट की माने तो एक हेक्टेयर में कीवी फल से 24 लाख तक मुनाफा कमाया जा सकता है। जबकि सेव से 8 से 9 लाख तो वहीं टमाटर की खेती से 2 से 3 लाख रूपए। ऐसे में कीवी फल की खेती सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती में से एक है।

कहां होती है इसकी खेती
मीडिया रिपोर्ट की माने तो कीवी फल की खेती अभी देश के कई राज्यों के किसान कर रहे हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश, केरल, उत्तराखण्ड, मेघायल, जम्मू काश्मीर, अरूणाचल प्रदेश शामिल है। इन राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के किसान कीवी फसल की खेती करने लगे हैं।
ठण्ड इलाकों में होती है कीवी की खेती
Kiwi Farming Business Ideas : कीवी फल की खेती ज्यादातर ठण्ड क्षेत्रों में की जाती है। जहां का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा नहीं होता है। इसके अलावा देश के पहाड़ी व ठण्ड जलवायु वाले क्षेत्र के किसान इसकी खेती करके मोटा मुनाफा बना रहे हैं।
कीवी के लाभ
Kiwi Farming Business Ideas : कीवी बेहद ही पौष्टिक फल है। जिसमें संतरे से 5 गुना विटामिन सी पाया जाता है। इस फल में 20 से ज्यादा पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। कीवी फल में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। कीवी में कैल्शियम 10 फीसदी, विटामिन 8 फीसदी, फाइबर, पौटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाएं जाते है। जो मानव स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।