वरूण धवन (Varun Dhawan) सिने जगत के पॉपुलर अभिनेता हैं। उन्होंने साल 2021 के शुरूआत में धूमधाम से शादी की थी। अब उनकी शादी को सालभर बीत चुका हैं तो ऐसे में खबर आ रही है कि वरूण धवन के घर जल्द नए नन्हें मेहमान का आगमन होने वाला हैं। अभिनेता के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली हैं। गोंद भराई रस्म के दौरान वरूण धवन की पत्नी नताशा दलाल बेहद खूबसूरत व स्टाइलिश नजर आई।

ऐसे में यदि आप यह सोच रहे हैं कि वरूण धवन (Varun Dhawan) एवं नताशा दलाल पैरेंट्स बनने वाले हैं। तो बिल्कुल आप गलत हैं। क्योंकि वरूण पापा नहीं बल्कि चाचा बनने जा रहे हैं। क्योंकि अभिनेता की भाभी जान्वही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
दरअसल वरूण धवन (Varun Dhawan) बॉलीवुड के निर्देशक डेविड धवन के छोटे बेटे हैं। डेविड के बड़े बेटे रोहित धवन लाइम लाइट से दूर रहते हैं। अब वह जल्द ही दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में गोंद भराई की रस्म आयोजित की गई। जिसमें वरूण की पत्नी ने अपने देवरानी का फर्ज निभाते हुए जेठानी की गोंद भराई पार्टी होस्ट की। इस दौरान नताशा बेहद ही खूबसूरत नजर आई।
बताते चले कि यह गोंद भराई की रस्म अलीबाग स्थित आयोजित की गई। जहां अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी मौजूद रही। लिहाजा उन्होंने इस गोंद भराई की तस्वीर शेयर करने में तनिक भी देरी नहीं की।
बताते चले वरूण (Varun Dhawan) के बड़े भाई रोहित धवन पहले से एक बेटी के पिता हैं। अब जब वह दूसरी बार पिता बनने जा रहे है। ऐसे में घर के लोग बेहद खुश हैं। तो वहीं वरूण की शादी को भी एक साल बीतने को हैं। वरूण एवं नताशा ने साल 2021 में बड़ी धूमधाम से शादी की थी। हालांकि कोविड-19 का दौर होने के कारण वरूण ने अपनी शादी में खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया था।