खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) की नजर जब स्कूल में लगे एक सूचना पटल पर पड़ी तो वह भड़क गए। उन्होंने उसकी तस्वीर शेयर करते हुए यह रिएक्शन दिया।
मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा के खेसारीलाल यादव पॉपुलर स्टार हैं। वह आए दिन अपनी फिल्मों एवं गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार भोजपुरी स्टार अपने गानों को लेकर नहीं बल्कि भोजपुरी भाषा को लेकर स्कूल में हैं।
दरअसल एक स्कूल के सूचना पटेल पर लिखा है कि स्कूल में भोजपुरी भाषा का उपयोग करना वर्जित है। जब भोजपुरी स्टार की नजर इस सूचना पटल पर पड़ी तो उन्होंने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया ट्वीटर में शेयर की। और इस पटल में लिखे शब्दों पर आपत्ति जताई।
उक्त तस्वीर को साझा करते हुए खेसारी लिखते हैं कि काहे हो। आगे खेसारी ने एंग्री वाली इमोजी शेयर की है। जिससे साफ होता है कि खेसारी इस सूचना पटेल को देखकर काफी भड़के हुए हैं और वह काफी कुछ कहना चाहते हैं।
काहे हो 😠 pic.twitter.com/SsYlGy6oLd
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) December 10, 2021
यूजर दें रहे यह रिएक्शन
खेसारी द्वारा उक्त सूचना पटल शेयर किए जाने के बाद यूजर सोशल मीडिया यूजर जमकर अपना इसमें रिएक्शन दे रहे है। लगभग सभी यूजर को सूचना पटल को हटाने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि यह तो गलत बात है। तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि भोजपुरी भाषा से काहे इतनी दिक्कत हैं। बहरहाल अपने-अपने अंदाज से ढेर सारे यूजर इसमें अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि खेसारीलाल यादव भोजपुरी के फेमस स्टार हैं। वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। खेसारी जी के गाए गाने लोग खूब पसंद करते है। हाल ही में खेसारी का नया एलबम सांग रिलीज हुआ था। जिसमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आई थी। इस एलबम सांग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
जब सनी देओल की हिरोइन की मां ने की थी चप्पलों से पिटाई, निकाल दिया था घर से बाहर!