KBC14 : कौन बनेगा करोड़पति शो में बीते दिनों अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर कविता बैठी। कविता एक मिडिल परिवार से तल्लुक रखती है। जब उन्होंने केबीसी की हॉटसीट पर बैठकर अपने संघर्षो की कहानी को बयां किया उसे सुनकर सहज ही हर किसी के आंखों पानी आ जाएंगे। तो चलिए जानते हैं 20 रूपए से कविता ने किस तरह तय किया करोड़पति बनने तक का सफर।
KBC14 : कुछ यूं रहा 20 से करोड़पति बनने का सफर
कविता केबीसी की हॉटसीट पर बैठकर अपनी संघर्ष की कहानी जब सुनाई तो मौजूद लोगों की आंखे भर आई। कविता कहती है कि मेरे मायके की स्थिति बहुत ठीक नही है। हम चार भाई बहन हैं। मां सिलाई का काम किया करती थी। उन्हीं की कमाई से हम सभी भाई-बहनों की परवरिश हुई। मां की मदद के लिए मैंने भी सिलाई का काम शुरू कर दिया। 12वीं क्लास के बाद मैं मां के साथ 8 घंटे सिलाई का काम करती थी। जिसके लिए मुझे 20 रूपए मिलते थे।

कविता बताती है कि 20 रूपए से 3 लाख का सफर तय करने में मुझे 30 साल लग गए। यह मेरी पहली कमाई है जो मुझे केबीसी के प्लेटफार्म से मिली। लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि मैं अब इस सीजन की करोड़पति बन चुकी हूं।
22 साल से कर रही थी तैयार
KBC14 : कविता बताती है कि केबीसी शो की हॉटसीट पर बैठने के लिए मैं पिछले 22 सालों से तैयारी कर रहूं। साल 2000 में जब मैंने पहली बार इस शो को देखा तब ही मन ही मन यह निर्णय कर लिया था कि एक दिन मैं भी केबीसी की हॉटसीट पर बैठूंगी और यहां से ढेर सारी रकम जीत कर निकलूंगी।
ऐसे की तैयारी
KBC14 : कविता बताती है कि साल 2000 से मैं केबीसी के लिए तैयारियां करने लगी। बच्चों को पढ़ाने के दरम्यान खुद पढ़ती, पेपर कटिंग को पढ़ती। 12वीं के बाद भी मैने 22 साल खूब पढ़ाई की। यह पढ़ाई केबीसी के लिए थी। यहां मुझे कोई प्रमाण पत्र तो नहीं मिला, लेकिन ज्ञान खूब मिला। जिसका रिजल्ट आज मुझे मिला है।
इन चीजों की दी कुर्बानी
KBC14 : कविता कहती है कि केबीसी के लिए उन्होंने बहुत सारी कुर्बानियां दी है। पहली वह अपनी नींद की कुर्बानी दी। लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया। मेरी दुनिया इन 22 सालों में केबीसी तक सिमटकर रह गई। बताते चले कि कविता चावला एक हाउसवाइफ है। जो सोलहपुर महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। कविता केबीसी 14 से करोड़पति बन चुकी हैं। अमिताभ उनके सामने 17वां सवाल रखने वाले हैं। जो साढ़े 7 करोड़ रूपए का है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कविता इस सवाल का जवाब दे पाएंगी।
Also Read- KGF के रॉकी भाई यानी Yash ला रहे सबसे महंगी फिल्म, बजट होगा 1000 करोड़ पार
Also Read- kanika mann Big Boss 16 : जाने अब तक किस-किस शो का हिस्सा रही कनिका मान