KBC 14 : 50 लाख के सवाल पर अटक गए गुजरात के विमल, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब!

KBC 14 : 50 लाख के सवाल पर अटक गए गुजरात के विमल, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब!

KBC 14 : 50 लाख के सवाल पर अटक गए गुजरात के विमल, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब!

KBC 14 : गुजरात के विमल केबीसी की हॉट पर है। उन्होंने शानदार गेम खेलते हुए 25 लाख की रकम अपने नाम कर ली हैं। अब वह 50 लाख के सवाल पर अटक गए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या था यह सवाल।

KBC 14 : 50 लाख के सवाल पर अटक गए गुजरात के विमल, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब!

KBC 14 में देश के कोने-कोने से प्रतिभागी पहुंच रहे हैं। जो कठिन से कठिन सवालों के जवाब देकर लाखों रूपए अपने नाम कर रहे हैं। बीते दिनों के एपिसोड में केबीसी की हॉट सीट पर गुजरात के विमल बैठे। जिन्होंने शानदार गेम खेलते हुए कई सवालों के जवाब देकर 25 लाख की रकम अपने नाम कर ली। लेकिन जब उनके सामने 50 लाख का सवाल रखा गया तो वह अटक गए। इस सवाल का जवाब उन्हें नहीं पता था। बता दें कि केबीसी शो 7 अगस्त 2022 से शुरू हुआ है। जिसमें देशभर के कई प्रतिभागी हॉट सीट पर बैठे। जो लाखों रूपए यहां से लेकर गए। लेकिन इस सीजन के शो को अभी तक कोई करोड़पति नहीं मिला हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शो का पहला करोड़पति कौन सा प्रतिभागी बनता है।

क्या था 50 लाख का सवाल

वैसे तो गुजरात के विमल ने शानदार गेम खेला और वह 25 लाख रूपए तक का सही जवाब देकर यह रकम अपने नाम की। लेकिन जब उनसे 50 लाख का सवाल पूछा गया तो वह अटक गए। सवाल था – किस भारत रत्न विजेता का जन्म और मृत्यु दोनों, भारत के बाहर किसी देश में हुई थी। आप्शन थे। लाल बहादुर शास्त्री, दूसरा मौलाना अब्दुल कलाम, तीसरा मदर टेरेसा व चौथा था जेआरडी टाटा। इस सवाल का सही जवाब था जेआरडी टाटा।

25 लाख में विमल ने किया क्विट

चूंकि विमल को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। वह अपनी तीनों लाइफ लाइन पहले ही इस्तेमाल कर चुके थे। ऐसे में उन्होंने समझदारी दिखाते हुए 25 लाख में ही गेम को क्विट करना उचित समझा। बता दें कि विमल ने शो के दौरान बताया था कि उनके परिवार पर 9 लाख का कर्ज है। वह केबीसी मंच से जो रकम जीतकर जाते हैं तो उससे वह सबसे पहले अपने परिवार का कर्ज उतारेंगे।

Also Read- Bollywood clash movie 2022 : इस साल सिनेमाघरों में एकसाथ रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में

Also Read- Naga Chaitanya की सुष्मिता सेन है बिग क्रश, गिनाया बॉलीवुड की कौन सी एक्ट्रेस हैं उन्हें पसंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *