KBC 14 : महाराष्ट्र कोल्हापुर की रहने वाली गृहणी कविता चावला बीते दिनों केबीसी के मंच से 1 करोड़ रूपए जीती। अमिताभ ने उनसे क्रिकेट से जुड़ा 7.5 करोड़ के लिए सवाल पूछा जिसका जवाब उन्हें नहीं पता था।
कौन बनेगा करोड़पति शो इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। जहां देशभर के प्रतिभागी अपने ज्ञान के दम पर पहुंचकर यहां से मोटी रकम जीत रहे हैं। बीते दिनों प्रसारित एपिसोड में महाराष्ट्र कोल्हापुर की रहने वाली गृहणी कविता चावला पहुंची। जहां उन्होंने एक करोड़ रूपए की रकम जीती। अमिताभ बच्चन ने उनसे क्रिकेट से जुड़ा 17वां सवाल पूछा। जो 7.5 करोड़ के लिए था। कविता को इस प्रश्न का जवाब नहीं पता था। लिहाजा उन्होंने गेम से क्विट करना ही उचित समझा।

इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई कविता
कविता चावला ने अपनी सूझबूझ एवं ज्ञान के साथ केबीसी के मंच से 1 करोड़ रूपए जीती। आखिरी सवाल उनसे क्रिकेट से जुड़े फील्ड से पूछा गया। जो 7.5 करोड़ के लिए था। कविता को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। कविता कहती है कि उन्हें क्रिकेट कम दिलचस्पी है। इस वजह से उन्होंने क्विट करने का फैसला किया।
क्या था आखिरी सवाल
प्रथम श्रेणी पदार्पण पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय, गुंडप्पा विश्वनाथ ने किस टीम के विरुद्ध यह उपलब्धि प्राप्त की थी?
ए – सर्विसेस
बी – आंध्र
सी – महाराष्ट्र
डी – सौराष्ट्र
सही जवाब था बी – आंध्र
22 साल से कर रही थी केबीसी की तैयारी
कविता चावला ने शो में बताया कि वह पिछले 22 सालों से केबीसी में आने के लिए तैयारी कर रही थी। शो उन्होंने पहली बार साल 2000 में देखा। तब ही उन्होंने मन ही मन फैसला कर लिया था कि एक दिन वह केबीसी की हॉटसीट पर बैठेगी और ढेर सारी रकम जीतेगी। जिससे वह अपने हर सपने पूरा करेगी।
विदेश में दिलाएंगी बेटे को शिक्षा
कोल्हापुर महाराष्ट्र की रहने वाली कविता चावला बताती ने शो में बताया कि यहां से उन्होंने जो रकम जीती है वह अपने बेटे के स्टडी में खर्च करेंगी। वह बेटे को विदेश में शिक्षा दिलाएंगी। तो वहीं यदि वह इस शो से 7.5 करोड़ रूपए जीतत है तो खुद के लिए एक बंगला बनवाएगी और दुनिया की सैर करेगी। ऐसे में अब कविता 1 करोड़ रूपए ही शो से जीत पाई हैं। लिहाजा वह अपने बेटे को विदेशा में शिक्षा दिलाने का सपना पूरा कर सकेगी।
Also Read- Sonam Kapoor ने पति आनंद आहूजा के साथ दिखाई बेटे की पहली झलक, दिया हनुमान जी से जुड़ा नाम
Also Read- KBC14 : 20 रूपए से कविता ने तय किया करोड़पति बनने का सफर, रूला देगी संघर्ष की कहानी