कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इस साल भूल-भुलैया 2 फिल्म को लेकर जमकर सुर्खियों में रहे। इस फिल्म में ने कार्तिक आर्यन को सिने जगत का स्टार बना दिया है। जिसके बाद से कार्तिक आर्यन के पास फिल्मों की लाइन लग गई हैं। वह कई प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे हैं।
फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अब हाल ही में अभिनेता का नाम एक और नई अभिनेत्री से जुड़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि कार्तिक का दिल इस हसीना पर आ गया है। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि कार्तिक एवं यह हसीना एकसाथ दीवाली के मौके पर ड्राइव पर निकले थे। अब यह हसीना कौन हैं चलिए इससे पर्दा उठाते हैं।

पश्मीना रोशन पर आया कार्तिक का दिल
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) का नाम अब तक कई एक्ट्रेसों के साथ जुड़ चुका है। जिसमें सारा अली खान, जान्हवी कपूर एवं अनन्या पाण्डेय शामिल हैं। अब कार्तिक का नाम पश्मीना रोशन से जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इन दिनों पश्मीना को कार्तिक डेट कर रहे हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है। यह बात जानने से पहले यह जानते हैं कि आखिर पश्मीना रोशन हैं कौन!
कौन है पश्मीना रोशन
पश्मीना रोशन बॉलीवुड के हैण्डसम स्टार ऋतिक रोशन की कजिन बहन है। वह राकेश रोशन के भाई राजेश रोशन की बेटी हैं। खबरों की माने तो पश्मीना जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। हालांकि पश्मीना का बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू से पहले ही कार्तिक संग रिलेशन को लेकर सुर्खियों में छा गया है।
क्या कार्तिक सच में कर रहे पश्मीना को डेट
मीडिया रिपोर्ट की माने तो कार्तिक (Kartik Aryan) व पश्मीना के रिलेशन की जो खबरें वायरल हो रही हैं। वह पूरी तरह से फेक हैं। इस खबर में रत्ती भर सच्चाई नहीं है। क्योंकि कार्तिक के पास इन दिनों किसी भी रिश्ते के टाइम नहीं है। वह अपने कई प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे हैं। खबरों की माने तो कार्तिक ‘फ्रेडी’ के प्रमोशन में जुट हुए हैं। इसके बाद वह ‘शहजादा’ और ‘सत्य प्रेम की कथा’ की तैयारियों में लग जाएंगे। यह साल कार्तिक के लिए काफी बिजी रहने वाला है।
रिपोर्ट की माने तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की आगामी फिल् फ्रेडी का टीजर कल जारी किया जाएगा। जिसमें कार्तिक के साथ एक्ट्रेस अलाया एफ नजर आएगी। फिल्म का टीजर के लिए कार्तिक के फैंस की उत्सकता बढ़ी हुई है।
Also Read- Post office पेमेंट बैंक से पैसा निकालना अब हुआ महंगा, प्रत्येक ट्रांजेक्शन के लिए देना होगा शुल्क
Also Read- ration card up : राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम!