Aashiqui 3 : अनुराग बासु के निर्देशन में कार्तिक आर्यन 90 के दशक की हिट फिल्म से मचाएंगे तहलका

Aashiqui 3 : अनुराग बासु के निर्देशन में कार्तिक आर्यन 90 के दशक की हिट फिल्म से मचाएंगे तहलका

Aashiqui 3 : कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। जिसका निर्देशन इस बार अनुराग बसु करने जा रहे हैं।

Aashiqui 3 : कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने हाल ही भूल भुलैया 2 फिल्म सुपरहिट दी है। जिसके बाद उनके पास कई बड़े प्रोजेट आ रहे हैं। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक पोस्ट शेयर करके बताया कि 1990 की ब्लॉकबस्टर हिट आशिकी के तीसरे पार्ट में वह नजर आने वाले हैं। बता दें कि आशिकी सिरीज (Aashiqui 3) की पहली फिल्म अपने जमाने की म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर रही है। अब आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बासु करने जा रहे है। अनुराग को बर्फी और लूडो जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। अनुराग बासु के साथ काम करने को लेकर कार्तिक आर्यन भी काफी उत्साहित हैं।

Aashiqui 3 : अनुराग बासु के निर्देशन में कार्तिक आर्यन 90 के दशक की हिट फिल्म से मचाएंगे तहलका

कार्तिक ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने आशिकी 3 फिल्म (Aashiqui 3) का हिस्सा बनने की जानकारी एक ट्वीट करके दी है। इस दरम्यान फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना अब तेरे बिन जी लेंगे हम कार्तिक ने ट्वीट पर शेयर किया। बता दें कि इस ओरिजनल गाने को कुमार शानू ने आवाज दी है। जबकि दूसरी बार इस गाने को अरजीत सिंह ने गाया है। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा कि अब तेरे बिन जी लेंगे हम जहर जिंदगी का पी लेंगे हम। यह दिल दहलाने वाला होगा। मेरी पहली फिल्म बासु दा के साथ।

फिल्म के टीम के साथ वायरल हुई तस्वीर

आशिकी 3 फिल्म (Aashiqui 3) की टीम की एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कार्तिक आर्यन, अनुराग बासु, मुकेश भट्ट एवं भूषण कुमार नजर आरहे हैं। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार करने वाले हैं। अब सवाल उठता है कि इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कौन सी अभिनेत्री मुख्य भूमिका में होगी। फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं। तो वहीं इस फिल्म में संगीत प्रीतम दा देने वाले है। जो अनुराग बसु के साथ काफी लम्बे समय से काम कर रहे हैं।

कब आई थी आशिकी फिल्म

आशिकी (Aashiqui) फिल्म साल 1990 में पहली बार रिलीज की गई थी। जिसमें राहुल रॉय एवं अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को निर्देशित महेश भट्ट ने किया था। यह फिल्म एक म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर थी। जिसमें नदीम श्रवण ने संगीत दिया था। गीत को रानी मलिक एवं मदन पाल द्वारा लिखे गए थे।

आशिकी 2 पर एक नजर

Aashiqui 3 : आशिकी 2 (Aashiqui) फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में प्रमुख रूप से आदित्य रॉय कपूर व श्रद्धा कपूर नजर आई थी। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। यह भी आशिकी फिल्म के पहले पार्ट की तरह एक म्यूजिकल ब्लॉकबास्टर फिल्म थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *