MP News : भोपाल। मप्र के विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कमलनाथ के इस्तीफे के बाद से अब अगला नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसकी चर्चाएं जोरों पर है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अब चंबल क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति एवं कई बार के विधायक गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पहले से ही ऐसी अटकले लगाई जा रही थी कि कमलनाथ अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

उनके इस कदम के पीछे की क्या वजह है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन काफी समय से दोनों पदों को अपने पास रखने के कारण कांग्रेस में बगावत के सुर मुखर हो गए थे। पिछले कई दिनों से कई नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी से मुलाकात करके मध्य प्रदेश कांग्रेस में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी थी। अभी हाल ही में कमलनाथ दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी उसके बाद ही यह कदम चौंकाने वाला है।
2023 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेश यह बदलाव किया है। आपको बता दें कि कमलनाथ अभी एक साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष दोनों पदों पर काबिज थे। उनके दोनों पदों को लेकर पहले से ही सियासत गरमा गई थी लेकिन कमलनाथ ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा सौंपते हुए लहार से विधायक गोविंद सिंह को मध्य प्रदेश का अगला नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
आपको बता देंगे मध्य प्रदेश के अगले नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के खास समर्थक माने जाते हैं। अजय सिंह राहुल के द्वारा अभी हाल ही में बैठक के दौरान गोविंद सिंह का नाम सुझाया गया था।
Also Read- Shiba Inu Coin की कीमतों को बढ़ाने कम्युनिटी ने उठाया बड़ा कदम, 24 घंटे में 8 बिलियन टोकन बर्न