IPL 2023 UPDATE: कभी RCB का हिस्सा थे आकाश माधवाल, आज मुंबई इंडियंस के लिए बने तुरुप का इक्का मुंबई की जीत के सबसे बड़े हीरो रह आकाश मधवाल। मधवाल ने इस में सिर्फ 5 रन देकर पांच विकेट झटके। मधवाल की इस प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। किसी ने सोचा तक नहीं होगा कि एक ऐसा खिलाड़ी जिसने इसी साल IPL में डेब्यू किया MI को एक अहम मुकाबले में अकेले जिता देगा। लेकिन क्या आपको पता है कि MI की टीम ने आकाश मधवाल को सिर्फ चंद लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

यह भी पढ़े- 5G की दुनिया में कहर बरसाने आ गया Motorola का स्मार्टफोन, बिना तार के लगालो चार्ज
जाने कितने लाख में MI में शामिल हुए आकाश
MI की जीत में सबसे अहम रोल निभाने वाले मधवाल ने अपनी टीम के वो काम कर दिया जो करोड़ों रुपये लेने वाले खिलाड़ी तक नहीं कर सके। लेकिन आपको भी ये जान कर हैरानी होगी कि मधवाल को MI की टीम ने सिर्फ 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में इसी सीजन मधवाल को मुंबई के प्लेइंग 11 में मौका मिला और आज उन्होंने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। मधवाल को साल 2022 में मुंबई की टीम में सूर्यकुमार यादव के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था।

कभी हुआ करते थे RCB का हिस्सा
आपको बता दे की आकाश मधवाल उत्तराखंड के वाइट बॉल टीम के कप्तान हैं। साल 2020 में वह RCB के लिए नेट्स बॉलर के रूप में IPL का हिस्सा बने थे। साल 2021 के ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने शामिल नहीं किया। RCB की टीम मैनेजमेंट से इस खास टैलेंट को पहचानने में गलती हो गई और MI ने साल 2022 में उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया। मधवाल इस सीजन जसप्रीत बुमराह की जगह टीम के गेंदबाजी यूनिट के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से इस खास खिलाड़ी की कमी को महसूस तक नहीं होने दिया है और वह अपने टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे है
यह भी पढ़े- विराट कोहली ने फिर बनाया एक ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी

इंजीनियर से क्रिकेटर बनने का सफर
ये बात आप भी जानते है की भारत जैसे देश में क्रिकेटर बनाना आसान नहीं है। 29 साल मधवाल इंजीनियर हैं, उन्हें ऋषभ पंत के कोच ने ट्रेनिंग दी है। मधवाल ने उत्तराखंड के लिए 15 टी20 मुकाबलों में 15 विकेट झटके हैं। इस साल के IPL में भी वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 7 मुकाबलों में 7.77 की इकोनॉमी से 13 विकेट झटक लिए हैं।