JioPOS Lite App : क्या आपको मालुम है कि जियो घर बैठे ऑनलाइन तगड़ी कमाई करने का मौका देता है, जिसे आप कहीं भी और कभी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं जियो रिचार्ज से कमाई करने का पूरा तरीका।
रिलायंस जियो देश की सबसे पॉपुलर टेलीकॉम नेटवर्क कंपनी है। जिसके दुनियाभर में करोड़ों यूजर है। ऐसे में जियो आम व्यक्ति को घर बैठे ऑनलाइन कमाई का मौका देता हैं। यह काम आप कभी भी और कहीं कर सकते हैं। बस आपको कुछ स्टेप्स फालो करने होंगे। तो जियो रिचार्ज से आप कैसे कमाई कर सकते हैं चलिए जानते हैं।

दरअसल जियो अपने JioPOS Lite App ऐप के जरिए कमाई करने का मौका देता है। इस ऐप की मदद से व्यक्ति जितना चाहे उतनी कमाई कर सकता है। फिर चाहे व्यक्ति कहीं भी रहता हो। इस काम के लिए कोई विशेष समय की भी जरूरत नहीं पड़ती हैं। यह कहीं और कभी भी किया जा सकता है। यह 5 मिनट का काम हैं। यहां आप जितना रिचार्ज करेंगे उतनी आपकी कमाई होगी। तो चलिए जानते है ऐप से कैसे कमाई होगी।
जियो का JioPOS Lite App ऐप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। जो आम व्यक्ति को पार्टनर बनने का मौका देता है। इस ऐप की मदद से प्रीपेड मोबाइल को रिचार्ज करके तगड़ी कमाई की जा सकती है। इस ऐप की मदद से जितना आप रिचार्ज करेंगे उतना ही आपका कमीशन बनेगा। ऐप का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहद आसान है।
4.16 फीसदी मिलता है कमीशन
जियो का JioPOS Lite App ऐप पार्टनर रिचार्ज के तहत 4.16 फीसदी का कमीशन देता है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपने दोस्तों, मित्रों, रिश्तेदारों के साथ हर जियो प्रीपेड यूजर का मोबाइल रिचार्ज करने की अनुमति देता है। ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से अपने फोन पर इंस्टाल कर सकते हैं। इंस्टाल के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन उपरांत वॉलेट में पैसे ऐड करने होंगे। इसके बाद आप किसी भी प्रीपेड मोबाइल का रिचार्ज कर सकेंगे। रिचार्ज की स्थिति में इसी वॉलेट से आपका पैसा कटेगा। जिस पर आपको 4.16 फीसदी का कमीशन मिलेगा। मान लीजिए यदि आपसे कोई भी व्यक्ति 100 रूपए का रिचार्ज करवाता है तो आपको 4.166 रूए बतौर कमीशन वापस मिल जाएंगे।
Also Read- जियो यह प्लान है धांसू, 100 रूपए से कम में पाएं डाटा, 28 की वैलिडिटी व सबकुछ बिल्कुल इस प्लान की तरह